लाइव न्यूज़ :

आरसीपी सिंह बोले- नीतीश और ललन सिंह सिर्फ जुबानी बयानबाजी कर सकते हैं, उनमें दम नहीं है

By एस पी सिन्हा | Updated: May 20, 2023 18:11 IST

कभी नीतीश के करीबी रहे आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार और उनके लोग सिर्फ जुबानी बयानबाजी कर सकते हैं, उनमें दम नहीं है। वे मेरे खिलाफ सिर्फ ओछी बयानबाजी कर सकते हैं। आने वाले चुनाव में उन्हें अपनी हैसियत का अंदाजा हो जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा में शामिल होने के बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे आरसीपी सिंहनीतीश कुमार पर साधा निशानाकहा- नीतीश कुमार और उनके लोग सिर्फ जुबानी बयानबाजी कर सकते हैं, उनमें दम नहीं है

पटना: भाजपा में शामिल होने के बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बखिया उधेड़ दी। उन्होंने नीतीश कुमार और ललन सिंह पर जमकर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब नीतीश और ललन सिंह कहीं नहीं थे तब से मैं साहब था। उन्होंने कहा कि मैं कभी नीतीश कुमार का सेवक नहीं रहा। मैं तो 1982 से साहब था। उन्होंने नीतीश-ललन को चुनौती देते हुए कहा कि हमसे निपटने की औकात नहीं और चले हैं हमारी बेटियों से निपटने। आज मेरी बेटियों को परेशान किया जा रहा है। 

उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं उनको साहब क्यों कहूंगा जी? मैं साहब तो पहले से था, मैं उनका कोई सब ऑडिनेट हूं क्या? जिस समय मैं साहब था, उसम समय वो साहब नहीं थे। यह उस समय की बात है, जब मैं उनके साथ था, उनके साथ काम करता था। आरसीपी सिंह से पूछा गया कि नीतीश कुमार कहते हैं कि वे उन्हें राजनीति में लाए।

यह सवाल सुनकर आरसीपी सिंह ने कहा, "अच्छा..अच्छा सुन लीजिए, वो क्या लायेंगे, उनको कौन लाया था, पैदा लिए थे तो राजनीति में आ गए थे क्या? आप (नीतीश) 1977 में चुनाव लड़े, 1980 में लड़े क्या हुआ? किसको सीखा रहे हैं। हमसे ये सब चर्चा न करें।"

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और उनके लोग सिर्फ जुबानी बयानबाजी कर सकते हैं, उनमें दम नहीं है। वे मेरे खिलाफ सिर्फ ओछी बयानबाजी कर सकते हैं। आने वाले चुनाव में उन्हें अपनी हैसियत का अंदाजा हो जायेगा। यह पूछे जाने पर कि ललन सिंह आरसीपी टैक्स की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं जीवन में सिर्फ एक बार मंत्री बना हूं। वह भी केंद्र में इस्पात मंत्री। पूरे देश में पता कर लीजिये, मैंने किसी का एक कप चाय भी पिया हो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, ललन सिंह उनकी सरकार में मंत्री रहे और टैक्स मैं वसूलूंगा? जो टैक्स वसूल रहे हैं, उनकी हकीकत सब जानते हैं। मुख्यमंत्री ये लोग रहे। मंत्री ये लोग रहे और टैक्स हम वसूल रहे हैं? वाह क्या तरीका है।

उन्होंने कहा कि उन लोगों ने आरोप लगाया था कि मैंने जमीन खरीदी है। मैंने जवाब दे दिया था। अगर उनके आरोप में कोई दम होता तो मेरे खिलाफ कार्रवाई करें। मेरे खिलाफ कुछ करने की हैसियत नहीं है उनलोगों की। देखिए जितनी घटिया सोच है। एक बात मैं बता दूं, हमसे निबटने की औकात नहीं है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारRam Chandra Prasad SinghजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो