लाइव न्यूज़ :

CM नीतीश कुमार ने अपने सबसे करीबी आरसीपी सिंह को दी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी, कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया फैसला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 27, 2020 16:21 IST

आरसीपी सिंह के जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही उनके समर्थकों में खासा उत्साह दिख रहा है पार्टी के दफ्तर के बाहर लगातार लोग उनके पक्ष में नारेबाजी कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देआरसीपी सिंह को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया हैपटना में हो रही जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन यह फैसला लिया गया हैनीतीश कुमार ने अपने सहयोगी और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया था जिसे सर्वसम्मति से तमाम सदस्यों ने समर्थन दिया

पटना: अरुणाचल प्रदेश में हुई टूट के बाद जदयू ने बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संगठन महासचिव रहे रामचंद्र प्रसाद सिंह(आरसीपी सिंह) को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया है। आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं और वर्तमान में राज्यसभा संसदीय दल के नेता भी हैं। नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष अब यह पद छोड़ देंगे।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आरसीपी सिंह की पहली मुलाकात सन 1996 हुई थी और तब से दोनों नेता के बीच संबंध जारी है। आरसीपी सिंह जदयू में संगठन के नेता मानें जाते हैं। वे पार्टी संगठन में कई पदों पर रह चुके हैं। वे उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर रह चुके हैं। बिहार चुनाव में राज्‍यसभा सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह को टिकट बंटवारे से जुडे मामले और बूथ मैनेजमेंट जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। आरसीपी सिंह के पास बतौर नौकरशाह लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है और उन्‍हें जदयू का जमीनी नेता माना जाता है। जदयू से राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार के बाद नंबर दो की हैसियत रखते हैं। चुनावों में रणनीति तय करना, प्रदेश की अफसरशाही को नियंत्रित करना, सरकार की नीतियां बनाना और उनको लागू करने जैसे सभी कामों का जिम्मा उनके कंधों पर है। इसीलिए उन्हें ‘जदयू का चाणक्य’ भी कहा जाता है। 

वहीं इस बैठक में यह भी तय किया गया कि, आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाने का औपचारिक प्रस्ताव लाया जायेगा और उसे मंजूर कराने की औपचारिकता निभायी जायेगी। नीतीश कुमार आरसीपी सिंह की दोस्ती के बारे में बात करें तो, नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह के बीच दोस्ती इसलिए भी गहरी हुई क्योंकि दोनों ही बिहार के नालंदा से हैं और एक ही जाति आते हैं। कहा ये भी जाता है कि नीतीश कुमार आरसीपी सिंह के नौकरशाह के तौर पर उनकी भूमिका से काफी प्रभावित थे। बाद में नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को अपने साथ ले आए। जब नीतीश कुमार रेलमंत्री बने थे तो सिंह को विशेष सचिव बनाया। नवंबर 2005 में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने तो आरसीपी सिंह को साथ लेकर बिहार भी आए और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद आरसीपी की जदयू में पकड मजबूत होने लगी। 2010 में आरसीपी सिंह ने वीआरएस लिया, फिर जदयू ने उन्हें राज्यसभा के नामित किया। 2016 में पार्टी ने उन्हें फिर से राज्यसभा भेजा।

टॅग्स :जेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा