लाइव न्यूज़ :

पुंछ से रावलकोट बस सेवा निलंबित, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के 42 निवासी फंसे

By भाषा | Updated: August 20, 2019 05:57 IST

पुंछ और रावलकोट के बीच नियंत्रण रेखा के पार चलने वाली साप्ताहिक बस सोमवार को निलंबित कर दी गई। ऐसा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की ओर से सेवा बंद करने के परोक्ष निर्णय के बाद किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में फंसे पीओके के 42 निवासियों में से 27 के परमिट की अवधि समाप्त हो गई है नियंत्रण रेखा के पार चलने वाली साप्ताहिक बस सोमवार को निलंबित कर दी गई।

जम्मू, 19 अगस्तः पुंछ और रावलकोट के बीच नियंत्रण रेखा के पार चलने वाली साप्ताहिक बस सोमवार को निलंबित कर दी गई। ऐसा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की ओर से सेवा बंद करने के परोक्ष निर्णय के बाद किया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय अधिकारियों की ओर से बस को सीमापार करने देने के अनुरोध पर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के अधिकारियों द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं देने पर बससेवा निलंबित कर दी गई। अधिकारी ने कहा, ‘‘नियंत्रण रेखा के पार चलने वाली बससेवा निलंबित कर दी गई है। हमने पीओके के अधिकारियों को आज बससेवा के लिए एक संदेश भेजा था लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।’’

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में फंसे पीओके के 42 निवासियों में से 27 के परमिट की अवधि समाप्त हो गई है। श्रीनगर..मुजफ्फराबाद मार्ग पर नियंत्रण रेखा पार बससेवा अप्रैल 2005 में और पुंछ..रावलकोट रोड पर बस सेवा जून 2006 में शुरू की गई थी जिससे कि जम्मू कश्मीर और पीओके के बंटे परिवारों के बीच यात्रा और व्यापार में सुगमता हो।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब