लाइव न्यूज़ :

EVM की गड़बड़ी पर शिवसेना ने पूछा सवाल, सरकार ने बताया संचालन से जुड़ी है समस्या

By भाषा | Updated: June 27, 2019 15:38 IST

वास्तविक मतदान और मतगणना के परिणाम में किसी तरह का अंतर सामने आने के सवाल पर रविशंकर ने बताया कि चुनाव आयोग से मंत्रालय को मिली जानकारी के मुताबिक ऐसी कोई शिकायत सामने नहीं आयी है।

Open in App

सरकार ने मतदान के दौरान ईवीएम और वीवीपेट मशीनों में खराबी के लिये निर्माण संबंधी खराबी को नकारते हुये गुरुवार को कहा कि यह समस्या मशीनों के संचालन से जुड़ी है। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में बताया कि मतदान के दौरान ईवीएम या वीवीपेट की गड़बड़ियों को चुनाव आयोग ने मशीनों के संचालन से जुड़ी समस्या बताया है।उन्होंने कहा कि आयोग ने इस समस्या का, इन मशीनों के निर्माण में किसी तरह की गड़बड़ी से कोई संबंध होने से इंकार किया है। शिवसेना के संजय राउत ने पूछा था कि मतदान के दौरान मशीनों में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी होने और इस वजह से कई घंटों तक मतदान बाधित होने की शिकायतें कब रुकेंगी।रविशंकर ने बताया, यहां प्रश्न मशीनों के निर्माण का है, संचालन का नहीं। चुनाव आयोग ने कहा है कि मशीनों के निर्माण में कोई तकनीकी खामी नहीं है। वास्तविक मतदान और मतगणना के परिणाम में किसी तरह का अंतर सामने आने के सवाल पर रविशंकर ने बताया कि चुनाव आयोग से मंत्रालय को मिली जानकारी के मुताबिक ऐसी कोई शिकायत सामने नहीं आयी है।ऐसी शिकायतों का निस्तारण पीठासीन अधिकारी उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में करते हैं।

टॅग्स :इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनरविशंकर प्रसादसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी