लाइव न्यूज़ :

Ravenshaw University Odisha: शहर, जिला के बाद कॉलेज!, 156 साल पुराने रेवेंशा विश्वविद्यालय का नाम बदलो, आखिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों की मांग?, जानिए इतिहास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2024 14:49 IST

Ravenshaw University Odisha: बीजू जनता दल (बीजद) के प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर हमला बोला और कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को राज्य के इतिहास और ओडिशा में उच्च शिक्षा के लिए रेवेंशा के योगदान के बारे में जानकारी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधान द्वारा ओडिशा ‘अस्मिता’ की आड़ में दिया गया यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बयान है। विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।1868 में संस्थान की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

Ravenshaw University Odisha: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कटक स्थित 156 साल पुराने रेवेंशा विश्वविद्यालय का नाम बदलने के सुझाव से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है और विपक्षी दलों बीजद तथा कांग्रेस ने उनसे माफी की मांग की है। प्रधान ने कटक में एक कार्यक्रम के दौरान सुझाव दिया था कि रेवेंशा विश्वविद्यालय का नाम बदल दिया जाना चाहिए। प्रधान ने कटक में स्वशासन दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था, ‘नाम परिवर्तन की आवश्यकता है। रेवेंशा, जिनके नाम पर विश्वविद्यालय का नाम रखा गया है, उन्होंने अकाल के दौरान जो किया।

उससे ओडिशा के लोगों को नुकसान हुआ।’ बीजू जनता दल (बीजद) के प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने प्रधान पर हमला बोला और कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को राज्य के इतिहास और ओडिशा में उच्च शिक्षा के लिए रेवेंशा के योगदान के बारे में जानकारी नहीं है।

मोहंती ने कहा, ‘‘प्रधान द्वारा ओडिशा ‘अस्मिता’ की आड़ में दिया गया यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बयान है। ऐसा करने से पहले उन्हें थोड़ा इतिहास पढ़ लेना चाहिए था।’’ भाजपा ने तुरंत प्रतिक्रिया व्यक्त की और विपक्षी दल से इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाने को कहा। उपमुख्यमंत्री के.वी. सिंह देव और ओडिशा के उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने कहा, ‘‘रेवेंशा पर टिप्पणी केंद्रीय मंत्री की निजी राय थी।

वह मुद्दों पर अपनी राय देने के लिए स्वतंत्र हैं।’’ बाराबती-कटक से कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने कहा कि रेवेंशा एक भावना है और इसका नाम बदलने जैसी ‘‘तुच्छ’’ चीजों के बारे में परेशान होने के बजाय इसे विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।

कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि भाजपा को अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए और संस्थानों के नाम व रंग बदलने के अपने कृत्य से बचना चाहिए। कटक शहर स्थित प्रतिष्ठित संस्थान का नाम ब्रिटिश नौकरशाह थॉमस एडवर्ड रेवेंशा के नाम पर रखा गया था। उन्होंने 1868 में संस्थान की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

टॅग्स :ओड़िसाBJPनवीन पटनायकधर्मेंद्र प्रधानDharmendra Pradhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो