लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः भारतीय सेना ने बड़े आतंकी ठिकाने को किया ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 19, 2018 20:34 IST

2017 में सुरक्षाबलों ने घाटी में 206 आतंकियों को ढेर किया है। साथ ही 75 युवाओं को वापस मुख्यधारा में लाकर खड़ा किया है।

Open in App

श्रीनगर, 19 अप्रैलः जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गुरुवार को उसने एक सर्च ऑपरेशन में आतंवादियों के ठिकानों छापे मारे, जिसमें भारी संख्या में गोला-बारूद समेत अन्य सामान बरामद किए। बताया जा रहा है कि सेना को इनपुट मिले थे कि आतंकवादी हथियारों सहित छिपे हुए हैं, जिसके बाद कार्रवाई की गई है।  

खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने डोडा के मांजमी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक आतंकी ठिकाने से सेना को 1 एके-47 और 1 एके-56 राइफल और 5 राइफल मैगजीन बरामद हुई हैं। इसके अलावा एक ग्रेनेड लॉन्चर, 2 हैंड ग्रेनेड, एके-47 राइफल के 289 जिंदा कारतूस, कंबल, किताबें और कुछ अन्य सामान मिले हैं।गौरतलब है कि 2017 में सुरक्षाबलों ने घाटी में 206 आतंकियों को ढेर किया है। साथ ही 75 युवाओं को वापस मुख्यधारा में लाकर खड़ा किया है। ये वो युवक थे, जो या तो आतंक के साथ जुड़ चुके थे या फिर जुड़ने वाले थे। सीजफायर उल्लंघन और आतंकियों से मुठभेड़ में भी जवानों की शहादत बढ़ी है। 

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सेना हर तरह का प्रयास कर रही है। आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार सीमा से सटे 5 जिलों के परिवारों के लिए 13029 बंकर बनाने की बात कह रही है। एनबीसीसी को भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र के गांवों में 14,460 बंकर बनाने का ठेका मिला चुका। यह काम 415.73 करोड़ रुपये में पूरा किया जायेगा।

कश्मीर के सांबा में 2,515 छोटे बंकर और 8 कम्युनिटी बंकर बनेंगे, जम्मू में 1200 छोटे बंकर और 120 कम्युनिटी बंकर बनेंगे। इसके अलावा राजौरी में 4,918 छोटे बंकर और 372 कम्युनिटी बंकर बनाए जाएंगे। वहीं कठुआ में 3,076 छोटे बंकर बनेंगे। पुंछ में 1,320 छोटे बंकर और 688 कम्युनिटी बंकर बनेंगे। बंकर निर्माण के इस कार्य में प्रायिकता को तीन श्रेणियों (पहली 0-1 किमी, दूसरी 1-2 किमी, तीसरी 2-3 किमी) में रखा गया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है