लाइव न्यूज़ :

रश्मिका मंदाना ने प्रशंसक से नहीं मिल पाने के लिए जताया खेद

By भाषा | Updated: June 27, 2021 17:10 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 जून बहुभाषी फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने रविवार को कहा कि उन्हें इस बात का खेद है कि वह अपने एक प्रशंसक से नहीं मिल पाईं, जिसने अभिनेत्री से मिलने के लिए तेलंगाना से कर्नाटक के कोडागु जिले का सफर तय किया।

रश्मिका ने टि्वटर पर कहा, ‘‘ दोस्तो, मुझे अभी पता चला है कि आप लोगों में से कोई मुझसे मिलने के लिए इतना लंबा सफर तय करके आया। कृपया ऐसा कुछ भी नहीं करें। मुझे इस बात का बहुत खेद है कि मैं आपसे नहीं मिल सकी। मैं आशा करती हूं कि एक दिन आपसे जरूर मिलूंगी। लेकिन फिलहाल मुझे अपना प्यार यहां टि्वटर पर दें। मुझे बहुत खुशी होगी।’’

अभिनेत्री उस समय मुंबई में शूटिंग कर रही थी, जब आकाश त्रिपाठी नामक उनका एक प्रशंसक गूगल का उपयोग करते हुए उनसे मिलने के लिए कर्नाटक के कोडागु जिले जा पहुंचा। हालांकि, आकाश अभिनेत्री के घर नहीं पहुंच सका।

पूरे रास्ते भर आकाश लोगों से अभिनेत्री के घर का पता पूछता रहा। लोगों को संदेह हुआ और किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने आकाश को रोक दिया और उसे वापस तेलंगाना जाने के लिए कहा, क्योंकि कोडागु जिले में लॉकडाउन लगा हुआ था। आकाश को पता चला कि वह अभिनेत्री से नहीं मिल सकता, क्योंकि वह मुंबई में फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र