लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 18, 2021 23:38 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी के खिलाफ एक युवती ने रांची के अरगोड़ा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अरगोड़ा थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में युवती ने दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि युवती के अनुसार बलात्कार का मामला लगभग एक वर्ष पूर्व का है। खूंटी की रहने वाली इस युवती ने बताया कि वह सुनील तिवारी के घर पर घरेलू कामकाज करती थी और मार्च 2020 की रात यह घटना हुई। इस बीच तिवारी ने इस मामले में खुद को बेकसूर बताया है। तिवारी ने कहा है कि वह राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ अनेक मामलों से जुड़े हैं अतः उन्हें फंसाया जा रहा है। तिवारी ने बताया कि उन्होंने झारखंड के मुख्य सचिव, डीजीपी सहित कई आला अधिकारियों को इस संबंध में पहले ही पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी और बताया था कि उन्हें फंसाने की साजिश चल रही है। तिवारी ने 19 जून 2021 को अधिकारियों को यह पत्र लिखा था। पुलिस ने बताया है कि तिवारी के खिलाफ अरगोड़ा थाने में 16 अगस्त को ही मामला दर्ज कर लिया गया था। इस मामले में भाजपा के नेताओं विशेषकर बाबूलाल मरांडी की कोई प्रतिक्रिया अबतक नहीं मिल सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJharkhand Assembly 2025: नेता विपक्ष बने बाबूलाल मरांडी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने किया नियुक्त

भारतRaghubar Das Resigned: ओडिशा राज्यपाल पद से इस्तीफा?, क्या झारखंड राजनीति में एंट्री करेंगे रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी का क्या होगा...

भारतFact Check: पीएम मोदी पर बाबूलाल मरांडी का पुराना बयान झारखंड चुनाव के दौरान गलत दावे के साथ किया साझा?, जानें वायरल सच्चाई

भारतJharkhand Assembly Polls: सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता, पूर्व सीएम मधु कोड़ा-अर्जुन मुंडा की पत्नी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन पर दांव, देखें 66 बीजेपी लिस्ट

भारतPaanch Prana: क्या है 'पंच प्रण'?, झारखंड भाजपा ने किया वादा, जानें सबकुछ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर