लाइव न्यूज़ :

राव इंद्रजीत सिंह: दक्षिण हरियाणा में भाजपा का चेहरा, पांचवीं बार जीते, फालतू बातें करना पसंद नहीं

By भाषा | Updated: May 31, 2019 06:34 IST

भाजपा सांसद के तौर पर अपनी गुरुग्राम सीट को दोबारा बरकरार रखते हुए 69 वर्षीय नेता ने इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह यादव को 3.86 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से शिकस्त दी। यादव रेवाड़ी से छह बार के पूर्व विधायक हैं।

Open in App

दक्षिणी हरियाणा में प्रभावी अहीर समुदाय के प्रमुख नेता राव इंद्रजीत सिंह को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिपरिषद में जगह दी गई है। सिंह दशकों से दक्षिण हरियाणा की राजनीति में प्रभावी रहे हैं और अब इस क्षेत्र में भाजपा का चेहरा हैं। पांचवीं बार लोकसभा के लिये चुने गए सिंह को यादव समुदाय का खासा समर्थन मिलता रहा है जिसे अहीर के तौर पर भी जाना जाता है।

भाजपा सांसद के तौर पर अपनी गुरुग्राम सीट को दोबारा बरकरार रखते हुए 69 वर्षीय नेता ने इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह यादव को 3.86 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से शिकस्त दी। यादव रेवाड़ी से छह बार के पूर्व विधायक हैं।

राव इंद्रजीत सिंह की छवि ‘संजीदा’ शख्स की है जिन्हें फालतू बातें करना कतई पसंद नहीं है। भाजपा सांसद के तौर पर अपने पिछले कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र में कई विकास परियोजनाएं शुरू करवाईं। इनमें रेवाड़ी में एम्स, सड़क संरचना और गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटिन डेवलपमेंट अथॉरिटी समेत कई दूसरी परियोजनाएं शामिल हैं।

सिंह 2014 के लोकसभा चुनावों से कुछ महीनों पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। वह तब गुरुग्राम से कांग्रेस के सांसद थे। दक्षिण हरियाणा के साथ विकास परियोजनाओं में भेदभाव का आरोप लगाते हुए उन्होंने कांग्रेस के साथ अपना करीब चार दशक पुराना साथ तोड़ लिया था। वह मोदी के नेतृत्व वाली राजग-1 सरकार में भी मंत्री थे।

संप्रग सरकार में भी वह विदेश राज्य मंत्री और रक्षा उत्पाद राज्य मंत्री थे। सांसद के तौर पर सिंह सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। कसौली में सनावर के प्रतिष्ठित लॉरेंस स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही वह विधि स्नातक हैं। वह 1977 से 2004 के बीच हरियाणा में चार बार विधायक भी रह चुके हैं।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"