लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को लेकर राणे ने ठाकरे पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:31 IST

Open in App

मुंबई, नौ अप्रैल भाजपा नेता नारायण राणे ने महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लिए शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा और कहा कि वे केवल एक लॉकडाउन की चेतावनी देते हैं और मौजूदा महामारी की स्थिति के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराते हैं।

राज्यसभा के सदस्य राणे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र पर उंगली उठाने के बजाय ठाकरे और अन्य मंत्रियों को टीकाकरण और मामलों को नीचे लाने पर ध्यान देना चाहिए।

राणे ने कहा कि शिवसेना की अगुवाई वाली राज्य की गठबंधन सरकार राज्य में कोविड​​-19 के मरीजों की मौत के लिए जिम्मेदार है और राज्य महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

राणे ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि ठाकरे ‘मातोश्री’ (उपनगरीय बांद्रा स्थित उनके निजी आवास) से बाहर नहीं निकलते हैं और केवल लोगों से हाथ धोने और मास्क पहनने के लिए कहते हैं और लॉकडाउन की चेतावनी देते हैं।

शिवसेना के एक पूर्व नेता राणे ने कहा कि ठाकरे ‘मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी’ (कोविड-19 के खिलाफ एमवीए सरकार का अभियान) की बात करते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों की बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर उंगली उठाते हैं।

आठ अप्रैल को, महाराष्ट्र में कोविड-19 के 56,286 नये मामले सामने आये थे जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 32,29,547 हो गए, जबकि 376 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 57,028 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो