लाइव न्यूज़ :

‘जन आशीर्वाद यात्रा’ पर राणे ने प्रधानमंत्री के दिशानिर्देशों का अपमान किया : संजय राउत

By भाषा | Updated: August 28, 2021 17:36 IST

Open in App

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के ‘‘अहंकारी और बदले की भावना’’ ने भाजपा को बचाव की मुद्रा में ला दिया है। उन्होंने साथ ही यह आरोप लगाया कि कोंकण के कद्दावर नेता ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री के दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। नासिक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राउत ने राणे के इस बयान पर पलटवार किया कि वह ‘‘पुराने मामलों को खोद-खोदकर बाहर निकालेंगे।’’ राउत ने कहा कि शिवसेना के पास राणे की ‘‘कुंडली’’ है और वह ‘‘संदूक’’ खोल सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के खिलाफ ‘‘थप्पड़ मारने’’ वाले बयान को लेकर राणे को मंगलवार की रात गिरफ्तार किया गया और बाद में वह जमानत पर रिहा हो गए। राउत ने कहा, ‘‘राणे के अलावा महाराष्ट्र से केंद्रीय मंत्री -- भारती पवार, कपिल पाटिल, भगवत कराड भी ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के तहत विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार के कार्यों का प्रचार करने के प्रधानमंत्री मोदी के दिशानिर्देशों का पालन करने के बजाए राणे शिवसेना, उद्धव ठाकरे और एमवीए सरकार पर निशाना साध रहे हैं। राणे और उनकी पार्टी भाजपा को आत्ममंथन करना होगा। भाजपा को जल्द अपनी गलती का अहसास होगा (राणे को पार्टी में शामिल करने का)। राणे के बदला लेने और अहंकारी रवैये के कारण वह खुद ही बैकफुट पर है।’’ पुराने मामले खोलने के राणे की धमकी के बारे में राउत ने कहा, ‘‘हमारे पास उनकी कुंडली है। तैयार रहिए जब हम संदूक खोलेंगे।’’ राणे ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के तहत वर्तमान में सिंधुदुर्ग जिले सहित तटीय कोंकण क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की