लाइव न्यूज़ :

रांची: झारखंड में चौथे चरण के मतदान के लिए प्रचार समाप्त, 15 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

By भाषा | Updated: December 14, 2019 23:35 IST

सबसे अधिक 25 उम्मीदवार बोकारो सीट पर जबकि निरसा सीट पर सबसे कम आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकारी ने बताया कि इस चरण में 22,44,134 महिलाओं समेत कुल 47,85,009 मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं जबकि तृतीय लिंग के 81 मतदाता हैं।

Open in App

झारखंड में विधानसभा चुनाव के तहत 16 दिसंबर को होने वाले चौथे चरण के मतदान के लिए शनिवार को प्रचार समाप्त हो गया। इस चरण में राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने यहां बताया कि इस चरण में 23 महिलाओं समेत कुल 221 उम्मीदवार मैदान में हैं।

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 25 उम्मीदवार बोकारो सीट पर जबकि निरसा सीट पर सबसे कम आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकारी ने बताया कि इस चरण में 22,44,134 महिलाओं समेत कुल 47,85,009 मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं जबकि तृतीय लिंग के 81 मतदाता हैं।

उन्होंने कहा कि जमुआ, बागोदर, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरु होकर अपराह्न तीन बजे तक चलेगा जबकि शेष सीटों पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इस चरण में राज्य के चार जिलों की 15 सीटों पर मतदान होना है, जिनमें देवघर (सु), जमुआ (सु), चंदनकियारी (सु), मधुपुर, बागोदर, गाण्डेय, गिरीडीह, डुमरी, बोकारो, सिंद्री, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्रियों स्मृति ईरानी और नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौथे चरण के लिए प्रचार किया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पार्टी नेता राज बब्बर ने भी कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन के लिए वोट मांगे। पूर्व मुख्यमंत्रियों शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन ने झामुमो उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया जबकि राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी राज्य का दौरा किया।

राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने इस चरण की सभी 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। विपक्षी गठबंधन ने चुनाव पूर्व हुए सीटों के बंटवारे के तहत अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। इसके अलावा आजसू पार्टी, बसपा, झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक), समाजवादी पार्टी, मार्कसिस्ट को-ऑर्डिनेशन कमेटी, जद (यू), लोजपा और आप ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

झारखंड में पहले चरण के तहत 30 नवंबर को 13 सीटों पर मतदान हुआ था। इसके बाद सात दिसंबर को दूसरे चरण में 20 सीटों और 12 दिसंबर को तीसरे चरण में 17 सीटों पर मतदान हो चुका है। बीस दिसंबर को पांचवें तथा अंतिम चरण में 16 सीटों पर मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी। भाषा जोहेब अमित अमित

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019रांची
Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड में लेक्चरर नियुक्ति घोटाला: रांची महिला कॉलेज में सीबीआई रेड, प्रोफेसर ममता केरकेट्टा को लिया हिरासत में

भारतLove| Love Story| Love Affair| Two Wives| पत्नी और प्रेमिका के बीच बुरा फंसा शख्स| Jharkhand News| Ranchi

ज़रा हटकेअनोखा एग्रीमेंट: वाइफ के होते हुए इस शख्स ने कर ली प्रेमिका से शादी, अब 3 रात गर्लफ्रेंड और 3 रात बीवी संग होगा रहना लेकिन...

राजनीतिलालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, फेफड़ों में पानी जमा, दिल्ली AIIMS किए जा सकते हैं शिफ्ट

राजनीतिलालू प्रसाद यादव को कभी भी दिल्ली के एम्स में किया जा सकता है शिफ्ट, जेल प्रशासन ने अनुमति दी

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की