लाइव न्यूज़ :

7 अक्टूबर सीयूजे में ‘खेलोत्सव पुरस्कार समारोह में सम्मानित होंगे 300 विजेता खिलाड़ी, मुख्य अतिथि होंगे आईपीएस किशोर कौशल और अंजनी कुमार झा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2025 16:58 IST

मधुमिता कुमारी (एशियन गेम्स पदक विजेता एवं झारखंड खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त), सुजाता भगत (अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग पदक विजेता एवं ‘स्ट्रॉन्गेस्ट वुमन ऑफ इंडिया 2014’), और चंचल भट्टाचार्य (भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कोच एवं झारखंड खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त) भी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी किशोर कौशल और अंजनी कुमार झा करीब 300 विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास की अध्यक्षता में ‘खेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2025’ का आयोजन किया जाएगा।

रांचीः झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स विंग की ओर से 7 अक्टूबर 2025 को कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास की अध्यक्षता में ‘खेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2025’ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी किशोर कौशल और अंजनी कुमार झा करीब 300 विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। पुरस्कार समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मधुमिता कुमारी (एशियन गेम्स पदक विजेता एवं झारखंड खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त), सुजाता भगत (अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग पदक विजेता एवं ‘स्ट्रॉन्गेस्ट वुमन ऑफ इंडिया 2014’), और चंचल भट्टाचार्य (भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कोच एवं झारखंड खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त) भी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. राजेश कुमार, खेलकूद प्रभारी की विशेष भूमिका रहेगी। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में खेलोत्सव और राष्ट्रीय खेल दिवस के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कुल 300 पदक (स्वर्ण, रजत और कांस्य), प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न और टी शर्ट प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में छात्र-छात्राएँ, शिक्षक, अधिकारी एवं शिक्षण गैर-शिक्षण कर्मचारी शामिल होंगे।

इस दौरान विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ तीन स्कूलों और सर्वश्रेष्ठ तीन एम्प्लोयी को सम्मानित किया जाएगा।इसके साथ ही स्पोर्ट्स वालंटियर और एल्यूमनी को भी सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय में खेलोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल भावना, टीमवर्क और अनुशासन को सुदृढ़ करना है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभागियों की खोज और उन्हें तराशना है।

टॅग्स :RanchiझारखंडJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई