लाइव न्यूज़ :

Ramlala Pran Pratishtha: 'कोई भी पार्टी जाए या न जाए मैं जरूर जाऊंगा...', हरभजन सिंह ने कहा- 'अगर किसी को दिक्कत है तो...'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 20, 2024 11:01 IST

कांग्रेस द्वारा राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह (Ram Mandir Pran Pratishtha) के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे दौर में ये मंदिर बन रहा है इसलिए हम सभी को जाकर आशीर्वाद लेना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देRamlala Pran Pratishtha: हरभजन सिंह ने कहा- मैं जरूर जाऊंगाAyodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के लिए भव्य तैयारियां चल रही हैंRam Mandir: हरभजन सिंह ने कहा- यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे दौर में ये मंदिर बन रहा है

Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony: अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के लिए भव्य तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट की तरफ से तमाम राजनीतिक दलों और देश भर की जानी-मानी हस्तियों को आमंत्रण भी दिया गया है। कांग्रेस समेत कुछ दलों ने इसे बीजेपी का कार्यक्रम बताते हुए न जाने की बात कही है। लेकिन इन सबके बीच विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का हिस्सा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद होते हुए भी पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने समारोह में जाने का फैसला किया है।

कांग्रेस द्वारा राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कहा, "यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे दौर में ये मंदिर बन रहा है इसलिए हम सभी को जाकर आशीर्वाद लेना चाहिए। कोई भी पार्टी जाए या न जाए मैं जरूर जाऊंगा....अगर किसी को मेरे राम मंदिर जाने से दिक्कत है, तो उन्हें जो करना है वो करे, क्योंकि मैं तो जरूर जाऊंगा।" 

प्राण प्रतिष्ठा और संबंधित आयोजनों का विवरण

आयोजन तिथि और स्थल:  भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा योग का शुभ मुहूर्त, पौष शुक्ल कूर्म द्वादशी, विक्रम संवत 2080, यानी सोमवार, 22 जनवरी, 2024 को है। भारतीय आध्यात्मिकता, धर्म, संप्रदाय, पूजा पद्धति, परंपरा के सभी विद्यालयों के आचार्य, 150 से अधिक परंपराओं के संत, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत, नागा सहित 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तातवासी, द्वीपवासी आदिवासी परंपराओं के प्रमुख व्यक्तियों की कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी, जो श्री राम मंदिर परिसर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दर्शन हेतु पधारेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में होगी। 

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार की तमाम एजेंसियां भी मुस्तैद हैं। सुरक्षा के भी अचूक उपाय किए गए हैं। 22 जनवरी को होने वाले मेगा कार्यक्रम से पहले किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अयोध्या में पुलिस ने शहर भर में वाहन जांच और निगरानी बढ़ा दी है।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याराम जन्मभूमिहरभजन सिंहAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए