लाइव न्यूज़ :

रामचरितमानस विवाद पर अखिलेश यादव की सीएम योगी को दो टूक, बोले- "मैं सीधे सदन में पूछूंगा कि शूद्र कौन है..."

By अंजली चौहान | Updated: January 30, 2023 17:44 IST

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री योगी जो एक संस्था से आए हैं। उसका अपना एक इतिहास रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में इन दिनों रामचरितमानस को लेकर राजनीति गर्म है। रामचरितमानस विवाद पर अखिलेश यादव बोले मैं सीएम योगी से पूछूंगा कौन शुद्र है।अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा करारा तंज।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस की चौपाई को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के बाद रामचरितमानस पर यूपी की राजनीति में बयानबाजी का दौर जारी है। इस घमासान में अब पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी कूद पड़े हैं। 

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री योगी जो एक संस्था से आए हैं। उसका अपना एक इतिहास रहा है और मैं उनसे सीधा सवाल करूंगा रामचरितमानस और शूद्रों को लेकर। मैं पूछूंगा कि शूद्र कौन-कौन है, सदन में बताइए, ये हमारा आपका सवाल नहीं है, ये धार्मिक लोगों का सवाल है। 

गौरतलब है कि सपा नेता के विवादित टिप्पणी के बाद यूपी में उनका जमकर विरोध हो रहा है। विरोध के बाद अखिलेश यादव भी अपने नेता के बचाव में उतर आए हैं और राज्य सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। उन्होंने विरोध कर रहे हिंदू संगठनों को लेकर कहा कि ये बीजेपी के भेजे हुए गुंडे थे, बीजेपी धर्म की ठेकेदार नहीं हो सकती है। 

मंदिर दर्शन के लिए गए अखिलेश यादव को हिंदू संगठनों ने दिखाए काले झंडे

गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को लखनऊ में गोमती नदी केकिनारे स्थित मां पीतांबरा मंदिर में 108 महायज्ञ में सामिल होने के लिए गए थे। अखिलेश यादव जब पीतांबरा मंदिर पहुंचे तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, हिंदू महासभा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अखिलेश यादव को काले झंडे दिखाए। 

हिंदू संगठनों के विरोध से अखिलेश यादव भड़क गए और उन्होंने इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने यहां गुड़े भेजे थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज भी कुछ लोग मंदिर प्रवेश का अधिकार हर किसी को नहीं देना चाहते हैं। सच तो ये है कि किसी मंदिर जाने से रोके, वो अधर्मी है क्योंकि वो धर्म के मार्ग में बाधा बन रहा है। 

बता दें कि ये सारा बवाल स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के बाद शुरू हुआ है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर कहा था कि रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है। तुलसीदास ने इसे अपनी खुशी के लिए लिखा था। करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते। 

टॅग्स :अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर