लाइव न्यूज़ :

रामायण आधारित साज-सज्जा वाली नई ट्रेन 'रामायण एक्सप्रेस' होली के बाद चलेगी, डिब्बों में गूंजेंगे भजन, जानिए कहां-कहां कराएगी सफर

By भाषा | Updated: February 14, 2020 18:03 IST

Open in App
ठळक मुद्देभगवान राम से जुड़े तीर्थस्थानों की यात्रा कराने वाली रेलवे की नयी रामायण एक्सप्रेस के डब्बों में भजन गूंजेंगे और बाहरी व आंतरिक साज-सज्जा रामायण आधारित होगी जिससे यह यात्रियों को पटरियों पर दौड़ते मंदिर की अनुभूति देगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी के यादव ने बताया कि ट्रेन 10 मार्च के बाद चल सकती है।

भगवान राम से जुड़े तीर्थस्थानों की यात्रा कराने वाली रेलवे की नयी रामायण एक्सप्रेस के डब्बों में भजन गूंजेंगे और बाहरी व आंतरिक साज-सज्जा रामायण आधारित होगी जिससे यह यात्रियों को पटरियों पर दौड़ते मंदिर की अनुभूति देगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी के यादव ने बताया कि ट्रेन 10 मार्च के बाद चल सकती है। आने वाले सप्ताह में इसका वार्षिक कार्यक्रम जारी किया जाएगा।यादव ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, ‘‘ट्रेन उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में अलग-अलग स्थानों से चलेगी ताकि देशभर के लोग इसकी सेवा का लाभ उठा सकें। ट्रेन की बाहरी और आंतरिक साज-सज्जा तथा स्वरूप रामायण पर केंद्रित होगा। हम इसमें भजन चला सकते हैं। आईआरसीटी इसके कार्यक्रम और पैकेज पर विचार कर रहा है और होली के बाद ट्रेन शुरू होने की उम्मीद है।’’

इससे पहले रेलवे भगवान राम के नाम पर एक विशेष ट्रेन चलाती थी जो उनसे संबंधित स्थानों तक जाती थी। ‘श्री रामायण एक्सप्रेस’ की सेवा 14 नवंबर से शुरू हुई थी जिसमें एक बार में 800 यात्री सफर कर सकते हैं।

इसके दायरे में आने वाले रामायण सर्किट के स्थानों में नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुरी, वाराणसी, प्रयाग, श्रंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हंपी, अयोध्या और रामेश्वरम शामिल हैं। नयी रामायण एक्सप्रेस का यात्रा कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। 

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी