लाइव न्यूज़ :

नायडू ने मुस्कुराते हुए पूछा कि वह कितनी बार संसद के लिए चुने गए, पासवान ने जवाब दिया ‘‘11 बार, नौ बार लोकसभा, दो बार राज्यसभा

By भाषा | Updated: July 1, 2019 14:37 IST

नायडू ने सदन में मौजूद राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से पूछा ‘‘और शरद पवार जी?’’ पवार ने तत्काल जवाब दिया ‘‘मैं 14 बार संसद के लिए चुना गया हूं।’’ नायडू ने कहा कि सदन में इतने अनुभवी सांसदों का होना अच्छी बात है। पासवान ने सभापति को आज उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी।

Open in App
ठळक मुद्देपासवान ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले, 2014 में राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था।पासवान 2010 में अपनी हाजीपुर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव हारने के बाद तत्कालीन सहयोगी राजद के समर्थन से राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

राज्यसभा के लिए पिछले सप्ताह बिहार से निर्विरोध निर्वाचित हुए केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने सोमवार को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली।

बीजद के समर्थन से उच्च सदन के लिए ओडिशा से चुने गए भाजपा के अश्विनी वैष्णव ने भी राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने पासवान को शपथ के लिए आमंत्रित किया। अपने लंबे राजनीतिक करियर में दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए पासवान ने हिंदी में शपथ ली।

लोक जनशक्ति पार्टी नेता पासवान शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित हुए। बिहार से पासवान के मंत्रिमंडलीय सहयोगी रविशंकर प्रसाद हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पटना साहिब संसदीय सीट से चुनाव जीते हैं। उनके राज्यसभा से इस्तीफे के बाद उच्च सदन में उपचुनाव आवश्यक हो गया था।

पासवान प्रसाद की जगह ही उच्च सदन में आए हैं। पासवान के शपथ लेने के बाद उनसे सभापति एम वेंकैया नायडू ने मुस्कुराते हुए पूछा कि वह कितनी बार संसद के लिए चुने गए हैं। इस पर हंसते हुए पासवान ने जवाब दिया ‘‘11 बार । इनमें से नौ बार लोकसभा सदस्य एवं दो बार राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुआ हूं।’’

तब नायडू ने सदन में मौजूद राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से पूछा ‘‘और शरद पवार जी?’’ पवार ने तत्काल जवाब दिया ‘‘मैं 14 बार संसद के लिए चुना गया हूं।’’ नायडू ने कहा कि सदन में इतने अनुभवी सांसदों का होना अच्छी बात है। पासवान ने सभापति को आज उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी।

अन्य सदस्यों ने भी सभापति को जन्मदिन पर बधाई दी। बीजद के समर्थन से उच्च सदन के लिए ओडिशा से चुने गए भाजपा के अश्विनी वैष्णव ने भी राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। उन्होंने ओड़िया में शपथ ली। इस बार पासवान ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

हाजीपुर लोकसभा सीट से कई बार जीत दर्ज कर चुके पासवान की जगह इस बार, यह संसदीय सीट उनके छोटे भाई एवं लोजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने जीती है। 1960 के दशक में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के विधायक के तौर पर राजनीतिक सफर शुरू करने वाले पासवान 2010 में अपनी हाजीपुर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव हारने के बाद तत्कालीन सहयोगी राजद के समर्थन से राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

पासवान ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले, 2014 में राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था और राजग प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने हाजीपुर संसदीय सीट से चुनाव जीता था। 

टॅग्स :संसद बजट सत्ररामविलास पासवानशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"