लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश की झांकी में राम मंदिर का प्रतिचित्र, अयोध्या की विरासत का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: January 26, 2021 14:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राजपथ पर मंगलवार को निकाली गई उत्तर प्रदेश की झांकी में प्राचीन पवित्र नगर अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत, राम मंदिर का प्रतिचित्र और रामायण की विभिन्न कहानियों का प्रदर्शन किया गया।

झांकी में आगे के हिस्से में महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा थी तथा पिछले हिस्से पर मंदिर का प्रतिचित्र था।

राज्य टीम के साथ मौजूद उत्तर प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया, "अयोध्या हमारा पवित्र स्थान है और राम मंदिर का मुद्दा भक्तों के लिए एक भावनात्मक मुद्दा है। हमारी झांकी ने देश भर के अनगिनत लोगों द्वारा पूज्य मंदिर शहर की प्राचीन विरासत को प्रदर्शित किया है।"

झांकी में कई कलाकारों ने संतों जैसे भेष धारण किए हुए थे।

गणतंत्र दिवस परेड में कुल 17 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां निकाली गई। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह को कोविड-19 महामारी की वजह से छोटा किया गया है।

कोरोना वायरस के बचाव के उपायों को लागू किया गया था जिसमें एक-दूसरे दूरी बनाए रखना शामिल है।

उत्तर प्रदेश झांकी टीम एक सदस्य अजय कुमार ने पहले कहा था, " मैं बहुत उत्साहित और खुश हूं कि अयोध्या और उसकी विरासत हमारी झांकी में दिखाई जाएगी।"

चंदौली जिले के लक्ष्मणगढ़ के निवासी कुमार ने कहा, " हम राजपथ पर अयोध्या की विरासत को दिखाने का इंतजार कर रहे हैं।"

उत्तर प्रदेश की झांकी में एक तरफ अयोध्या के दीपोत्सव का प्रदर्शन किया गया और दीए जलाए गए जबकि अन्य भित्तिचित्रों में भगवान राम द्वारा निषादराज को गले लगाना, उनके द्वारा शबरी का बेर खाना, अहिलया की मुक्ति, भगवान हनुमान द्वारा संजीवनी लाना, जटायु-राम संवाद और अशोक वाटिका समेत अन्य दृश्य दिखाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल