लाइव न्यूज़ :

ज्योतिषियों की राय से तय की गई राम मंदिर निर्माण की तिथि, पीएम मोदी ने दिए थे सकारात्मक संकेत

By नितिन अग्रवाल | Updated: July 22, 2020 07:32 IST

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ( Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust’s invitation) की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल होने का न्योता दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भूमि पूजन में शिरकत करेंगे। जिसके लिए वह पांच अगस्त को अयोध्‍या जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने श्रीराम का अयोध्या में मंदिर निर्माण की तिथि पांच अगस्त तय होने के बाद तैयारियां शुरू कर दी हैं।वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि कोरोना अभी कुछ समय तक रहने वाला है लेकिन जीवन अनिश्चित समय के लिए नहीं थम सकता।

नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि हिंदू मान्यताओं और ज्योतिष के जानकारों की राय के बाद ही अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के लिए 5 अगस्त की तिथि निश्चित की गई है. उन्होंने कहा कि ज्योतिष के लिहाज से 5 अगस्त की तारीख बहुत शुभ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी सकारात्मक संकेत मिलने के बाद ही यह तारीख तय की गई है.

राम मंदिर के शिलान्यास के समय को लेकर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार द्वारा उठाए गए सवाल के बीच 'लोस' के साथ विशेष बातचीत में वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि यह समय किसी विवाद में पड़ने का नहीं है. मंदिर निर्माण को अब और अधिक टाला नहीं जा सकता.

राम मंदिर शिलान्यास का कार्यक्रम कोविड-19 के गाइडलाइन्स के मुताबिक होगा

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, ''कोविड-19 महामारी के मद्देनजर शिलान्यास का कार्यक्रम स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा. इस धार्मिक अनुष्ठान में चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे और अन्य लोग लाइव टेलिकास्ट के माध्यम से सहभागी होंगे.''

जानिए कैसा होगा अयोध्‍या में बनने वाला राम मंदिर

मंदिर के स्वरूप के संबंध में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के कार्यकारी अध्यक्ष कुमार ने कहा, ''मंदिर के मूल स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं. हालांकि इसमें थोड़ा विस्तार किया गया है. पहले मंदिर के स्वरूप में भूतल और दो मंजिलों का प्रस्ताव था, लेकिन अब इसे तीन मंजिला करने की योजना है. इसके अलावा मंडपों की संख्या भी तीन से बढ़ाकर पांच की जाएगी. सब कुछ ठीक-ठाक रहा ,तो अगले 3 वर्ष में मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा.''

सवाल उठाने वाले अपने राज्यों में महामारी रोकें: वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार

आलोक कुमार ने कहा कि सरकार कोविड-19 के खिलाफ हर मोर्चे पर मजबूती से लड़ रही है. इसके बावजूद यह हाल-फिलहाल में खत्म होने वाली समस्या नहीं है. राम मंदिर निर्माण को लेकर जो लोग सवाल खड़े कर रहे हैं, उन्हें अपनी राज्य सरकारों को इस महामारी के खिलाफ लड़ाई तेज करने के लिए प्रेरित करना चाहिए.

 50 करोड़ लोगों से संपर्क करेंगे वीएचपी कार्यकर्ता

आलोक कुमार ने कहा कि मंदिर का निर्माण पूरे समाज के सहयोग से किया जाएगा. इसके लिए विहिप देशभर के गांवों में लगभग 50 करोड़ लोगों से सीधे संपर्क कर उनका सहयोग लेने का काम करेगा. मंदिर ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्र में की विधिवत घोषणा की जाएगी और कोविड-19 संकट के बाद ही यह अभियान चलाया जाएगा. 

टॅग्स :राम जन्मभूमिराम मंदिरअयोध्याविश्व हिंदू परिषद
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर