लाइव न्यूज़ :

चार राज्यों में रामनवमी जुलूस के दौरान भड़का सांप्रदायिक तनाव, गुजरात में एक की मौत, एक घायल

By विशाल कुमार | Updated: April 11, 2022 11:45 IST

मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में रामनवमी के जुलूस के दौरान आगजनी और पथराव की घटनाओं के बाद धारा 144 लागू कर दी गई। नागरिकों से कहा गया था कि वे चिकित्सा आपात स्थिति को छोड़कर बाहर न निकलें।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के खंभात शहर में दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ध्य प्रदेश के खरगोन शहर में आगजनी और पथराव की घटनाओं के बाद धारा 144 लागू कर दी गई। झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह की झड़पें हुईं।

नई दिल्ली: रविवार को रामनवमी के त्योहार के अवसर पर गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में सांप्रदायिक झड़पें हुईं।

गुजरात के खंभात शहर में रामनवमी जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया तो वहीं कुछ दुकानों को आग लगा दी गई। हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

इस बीच, मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में रामनवमी के जुलूस के दौरान आगजनी और पथराव की घटनाओं के बाद धारा 144 लागू कर दी गई। नागरिकों से कहा गया था कि वे चिकित्सा आपात स्थिति को छोड़कर बाहर न निकलें।

झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह की झड़पें हुईं। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रविवार को रामनवमी के जुलूस पर कथित तौर पर हमला किया गया। घटना की पुलिस जांच शुरू कर दी गई है और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती कर दी गई है।

झारखंड के बोकारो में, यह आरोप लगाया गया है कि कुछ युवा बाइक पर रामनवमी के जुलूस में शामिल होने के लिए जा रहे थे, जब उनका एक समूह के साथ झगड़ा हो गया और उन पर पत्थरों से हमला किया गया। पुलिस ने कहा कि मामला सुलझा लिया गया है और शांति बहाल कर दी गई है।

टॅग्स :राम नवमीMadhya Pradeshगुजरातपश्चिम बंगालझारखंडसांप्रदायिक तनावPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?