लाइव न्यूज़ :

Ram Lalla Pran Pratishtha Ceremony: रामलला की 'प्राण प्रतिष्ठा' से पहले हीरा कारोबारी का कमाल, 9999 हीरों से बना डाली राम मंदिर की तस्वीर

By अंजली चौहान | Updated: January 21, 2024 13:02 IST

22 जनवरी को होने वाले अयोध्या राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सभी वर्गों के लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

Open in App

Ram Lalla Pran Pratishtha Ceremony: अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को बस 1 दिन का समय बचा है और पूरे देश में भक्तों में उत्साह है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भव्य तैयारियां की गई है। शहर-शहर भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में उत्सव मनाया जा रहा है लोग अपने-अपने ढंग से भक्ति भाव समर्पित कर रहे हैं। इस बीच, सूरत के एक हीरा कारोबारी ने अपनी कला का कमाल दिखाते हुए रामलला के लिए खास अंदाज में तस्वीर पेश की है।

हीरा कारीगर ने हीरों से जड़ी खूबसूरत दीवार का फ्रेम तैयार किया गया है। इस दीवार के फ्रेम पर सूरत का सिग्नेचर ब्रोकेड है जिस पर राम की आकृति और जय श्री राम लिखा हुआ है। हीरों की पहचान कहा जाने वाला सूरत में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। 

इस तस्वीर में कई बारीक हीरों का प्रयोग कर राम मंदिर को तैयार किया गया है जो देखने में काफी आकर्षक लग रहा है। 

सोशल मीडिया पर इससे पहले भी कई कलाकारों ने अपने-अपने अंदाज में राम मंदिर बनाया है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शख्स ने बिस्कुट से राम मंदिर की प्रतिमा खड़ी कर दी। ऐसे ही एक अन्य शख्स ने चॉकलेट की मदद से राम मंदिर बनाया।

बता दें कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह सोमवार, 22 जनवरी को सपन्न होने वाला है जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस भव्य समारोह को देखते हुए उत्तर प्रदेश में कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। भगवान राम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे भारत में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 22 जनवरी को विभिन्न राज्यों की सरकारों ने अवकाश का ऐलान किया है।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, असम, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे कई राज्यों ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है और निजी और सरकारी स्कूलों को आधे दिन के लिए बंद करने या बंद करने का आदेश दिया है।  

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याSuratराम जन्मभूमिहीरा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष