लाइव न्यूज़ :

'पीएम मोदी से मिलें तो भारतीय किसानों की चिताओं का ध्यान रखें', राकेश टिकैत की जो बाइडन से गुहार

By विनीत कुमार | Updated: September 24, 2021 14:00 IST

राकेश टिकैत ने पीएम नरेंद्र मोदी की जो बाइडन से मुलाकात से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति को टैग कर एक ट्वीट करते हुए भारत में चल रहे किसान आंदोलन का जिक्र किया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों के अमेरिकी दौरे पर हैं, आज जो बाइडन से करेंगे मुलाकात।राकेश टिकैत ने इस मुलाकात से पहले बाइडन को टैग कर पीएम मोदी के सामने किसान आंदोलन का जिक्र करने का आग्रह किया है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कमला हैरिस से मुलाकात की थी।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात से कुछ घंटे पहले किसान नेता राकेश टिकैत का एक ट्वीट चर्चा में आ गया है। राकेश टिकैत ने दरअसल जो बाइडन को टैग कर पीएम मोदी से मुलाकात के समय भारत में जारी किसान आंदोलन का जिक्र करने की गुहार लगाई है। 

राकेश टिकैत ने ट्वीट किया, 'डियर @POTUS हम भारतीय किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इसे पीएम मोदी की सरकार द्वारा लाया गया था। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पिछले 11 महीने में 700 किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। हमें बचाने के लिए ये काले कानून हटाए जाने चाहिए। पीएम मोदी से मुलाकात के समय हमारी चिंताओं पर ध्यान दीजिएगा।'

राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रवक्ता हैं। गौरतलब है कि पिछले साल से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ कई किसान संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान ये आशंका जता रहे हैं कि नए कानून उन्हें कॉरपोरेट घरानों के जाल में फंसा देंगे।

इसी साल की शुरुआत में भारत के किसान आंदोलन पर उस समय वैश्विक तौर पर भी चर्चा होने लगी थी जब मशूहर अमेरिकी गायिका रिहाना ने अपने ट्वीट में इसकी चर्चा की। साथ ही ग्रेटा थनबर्ग ने भी इसे समर्थन दिया था।

पीएम मोदी की आज बाइडन से मुलाकात

पीएम मोदी तीन दिनों की अमेरिका यात्रा पर गुरुवार को वाशिंगटन पहुंचे थे। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आज भारतीय समय के अनुसार रात 8.30 बजे जो बाइडन के साथ द्विक्षीय वार्ता करेंगे। बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद मोदी पहली बार व्यक्तिगत तौर पर उनसे मिलेंगे।

इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका सामरिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने का फैसला किया और लोकतंत्र को खतरा, अफगानिस्तान एवं हिंद-प्रशांत क्षेत्र समेत साझा हित के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

टॅग्स :राकेश टिकैतनरेंद्र मोदीजो बाइडनअमेरिकाकमला हैरिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब