लाइव न्यूज़ :

राकेश टिकैत सच्चे देशभक्त : दिग्विजय चौटाला

By भाषा | Updated: January 29, 2021 19:41 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 जनवरी जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने किसान नेता राकेश टिकैत को 'सच्चा देशभक्त' बताया और शुक्रवार को कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों के हितों की बात की है।

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा को लेकर टिकैत और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

दिग्विजय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह देश के महान किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के पुत्र हैं। उन्हें राष्ट्रविरोधी कहना गलत है।’’

दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज मामलों का जिक्र करते हुए चौटाला ने कहा, “उन्होंने हमेशा किसानों के हितों की बात की है। अगर सरकार को कार्रवाई करनी है, तो उसे (गुरनाम सिंह) चढूनी जैसे लोगों को पकड़ना चाहिए, जिन्होंने लोगों को भड़काया। लेकिन राकेश टिकैत और किसान सच्चे देशभक्त हैं।”

हरियाणा में भाजपा की सहयोगी जजपा पर राज्य के विपक्षी दलों और किसानों की ओर दबाव है कि वह भगवा दल से अपने संबंध तोड़ लें और कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसानों का समर्थन करे।

इस बीच, इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वह टिकैत और अन्य किसानों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए शनिवार को गाजीपुर में प्रदर्शन स्थल पर जाएंगे। उन्होंने कृषि कानूनों के मुद्दे पर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा से अधिक किसानों को गाजीपुर, टीकरी और सिंघू में प्रदर्शन स्थलों में जुटना चाहिए।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पी चौटाला के बेटे अभय चौटाला ने कहा, “मैं किसानों से कहना चाहता हूं कि सरकार यह प्रचारित करने की कोशिश कर रही है कि यह आंदोलन खत्म हो रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। मैं किसानों से टीकरी, सिंघू और गाजीपुर सीमाओं पर बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील करता हूं। मैं शनिवार दोपहर गाजीपुर सीमा पर पहुंचूंगा...।’’

उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान हमेशा देश भर के अपने समकक्षों के साथ खड़े रहे हैं।

इनेलो नेता ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल ने जीवन भर किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

अभय चौटाला ने कहा, “मैं उन सभी लोगों से आह्वान करता हूं, जो कृषि से संबंधित हैं, वे क्षुद्र हितों से ऊपर उठकर किसानों का समर्थन करें। हम किसानों के अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ेंगे और उस समय तक इस आंदोलन का समर्थन करेंगे जब तक कि हम केंद्र को इन कानूनों को रद्द करने के लिए मजबूर नहीं कर देते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम