लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा- उठाए गए मुद्दों पर 30 दिन में जवाब दें मंत्री

By भाषा | Updated: June 24, 2019 18:36 IST

उन्होंने कहा ‘‘आपको उसी दिन जवाब देने की जरूरत नहीं है। लेकिन जब मंत्री यहां हैं और महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया हो और मंत्री उससे अवगत हों तो मैं अनुमति देता हूं और मंत्री जवाब देते हैं। अन्यथा परंपरा के अनुसार, मंत्री सदस्य को लिखित में जवाब देते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देआनंद शर्मा के इस सुझाव पर भी सहमति जताई कि भीषण जल संकट व देश में सूखे की आशंका के मुद्दों पर सदन में अल्पकालिक चर्चा की जानी चाहिए। संसदीय कार्य राज्य मंत्री ई मुरलीधरन ने कहा कि वह सभापति के निर्देश से संबद्ध मंत्रियों को अवगत कराएंगे।

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि संबद्ध मंत्रियों को सदस्यों द्वारा शून्यकाल के दौरान उठाए गए और विशेष उल्लेख के जरिये उठाए गए मुद्दों पर 30 दिनों के अंदर जवाब देना चाहिए।

सभापति ने कहा कि सदन के नेता, संसदीय मामलों के मंत्री और वह स्वयं देखते रहे हैं और सदस्यों से यह जानकारी भी ले रहे हैं कि शून्यकाल के दौरान उठाए गए और विशेष उल्लेख के जरिये उठाए गए मुद्दों पर जवाब नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा ‘‘आपको उसी दिन जवाब देने की जरूरत नहीं है। लेकिन जब मंत्री यहां हैं और महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया हो और मंत्री उससे अवगत हों तो मैं अनुमति देता हूं और मंत्री जवाब देते हैं। अन्यथा परंपरा के अनुसार, मंत्री सदस्य को लिखित में जवाब देते हैं।’’

नायडू ने कहा ‘‘मैं संसदीय मामलों के मंत्री तथा सदन के नेता को संबद्ध मंत्रियों के साथ चर्चा करने और यह देखने का सुझाव देता हूं कि सदस्यों को उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे पर 30 दिन के अंदर जवाब मिल जाए। अन्यथा हमें इसके विकल्प के बारे में सोचना होगा।’’

इस पर सदन में मौजूद संसदीय कार्य राज्य मंत्री ई मुरलीधरन ने कहा कि वह सभापति के निर्देश से संबद्ध मंत्रियों को अवगत कराएंगे और उनसे जवाब देने का अनुरोध करेंगे। नायडू ने सदस्यों से कहा कि उन्हें अपने मुद्दे तक ही सीमित रहना चाहिए, मुद्दे को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए और आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा ‘‘आरोप प्रत्यारोप लगाने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होता।’’ उन्होंने कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के इस सुझाव पर भी सहमति जताई कि भीषण जल संकट व देश में सूखे की आशंका के मुद्दों पर सदन में अल्पकालिक चर्चा की जानी चाहिए। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रएम. वेकैंया नायडूकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव