लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव : मध्य प्रदेश भाजपा ने केन्द्रीय चुनाव समिति को भेजी दावेदार उम्मीदवारों के नामों की सूची

By भाषा | Updated: March 9, 2020 16:56 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने सोमवार को ‘इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस पैनल में पार्टी के मध्यप्रदेश से दो राज्यसभा सदस्यों प्रभात झा एवं सत्यनारायण जटिया के नाम भी शामिल हैं। प्रभात झा एवं सत्यनारायण जटिया (दोनों भाजपा) एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल इस साल अप्रैल में पूरा होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश भाजपा ने केन्द्रीय चुनाव समिति को भेजी दावेदार उम्मीदवारों के नामों की सूचीमध्यप्रदेश से दो राज्यसभा सदस्यों प्रभात झा एवं सत्यनारायण जटिया के नाम भी शामिल हैं।

भोपाल: मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों का चयन करने के लक्ष्य से प्रदेश भाजपा ने पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति को अपने राष्ट्रीय महासचिवों राम माधव एवं कैलाश विजयवर्गीय सहित 20 से 22 दावेदार उम्मीदवारों की सूची भेजी है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने सोमवार को ‘इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस पैनल में पार्टी के मध्यप्रदेश से दो राज्यसभा सदस्यों प्रभात झा एवं सत्यनारायण जटिया के नाम भी शामिल हैं। प्रभात झा एवं सत्यनारायण जटिया (दोनों भाजपा) एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल इस साल अप्रैल में पूरा होने वाला है।

इसी कारण इन तीन सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति को इस पर अंतिम फैसला करना है कि किन दो प्रत्याशियों को मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीटों से उतारा जाये। इस समिति को यह अधिकार भी है कि वह हमारी भेजी गयी सूची के अतिरिक्त किसी अन्य नेता को भी चुनाव मैदान में उतार सकता है।’’

2018 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के कारण इन तीन सीटों में से दो पर कांग्रेस कब्जा कर सकती है, जबकि एक भाजपा के खाते में जाने की उम्मीद है। भाजपा नेता ने बताया कि जिन तीन सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं, उनमें से मध्यप्रदेश विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या को देखते हुए एक सीट निश्चित तौर पर भाजपा के खाते में आयेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, हम एक और सीट के लिए जोर आजमा रहे हैं।’’ मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं, जिनमें से वर्तमान में दो खाली हैं। इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश में कुल 228 विधायक हैं, जिनमें से 114 कांग्रेस, 107 भाजपा, चार निर्दलीय, दो बहुजन समाज पार्टी एवं एक समाजवादी पार्टी का विधायक शामिल हैं। कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को इन चारों निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ बसपा और सपा का समर्थन है। विधायक राज्यसभा चुनाव में मतदान कर प्रदेश से संसद के उच्च सदन के सदस्य का चुनाव करते हैं।

मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के आरोपों के बाद राज्य में चल रही सियासी घटनाक्रम के कुछ ही दिनों बाद यह चुनाव हो रहे हैं। मालूम हो कि मंगलवार को मध्यप्रदेश के 10 विधायक गायब हो गये थे, जिनमें दो बसपा, एक सपा, एक निर्दलीय एवं बाकी कांग्रेस के विधायक थे। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा नेता इन विधायकों को हरियाणा के एक होटल में ले गये हैं और कमलनाथ की सरकार को गिराने के लिए उन्हें करोड़ों रूपये का आफर दे रहे हैं।

हालांकि, भाजपा ने इस आरोप को खारिज कर दिया और दावा किया कि 26 मार्च को मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के मद्देनजर यह कांग्रेस के विभिन्न गुटों के बीच चल रही अंदरूनी लड़ाई का नतीजा है। इसके बाद प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस इन 10 विधायकों में से आठ विधायकों को वापस लाने में अब तक सफल हो चुकी है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब