लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Elections 2024: आप सांसद संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और नारायण दास गुप्ता का कार्यकाल 27 जनवरी को हो रहा समाप्त, 19 जनवरी को 4 सीट पर चुनाव, जानें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2023 17:11 IST

Rajya Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और नारायण दास गुप्ता का छह साल का कार्यकाल अगले साल 27 जनवरी को, जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के हिशे लाचुंगपा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में हैं।मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतगणना शाम 5 बजे से शुरू होगी। दिल्ली को राज्यसभा में तीन सीट आवंटित की गई हैं।

Rajya Sabha Elections 2024: निर्वाचन आयोग ने दिल्ली की तीन और सिक्किम की एक राज्यसभा सीट के लिये 19 जनवरी को चुनाव कराने की शुक्रवार को घोषणा की।

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और नारायण दास गुप्ता का छह साल का कार्यकाल अगले साल 27 जनवरी को, जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के हिशे लाचुंगपा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। सिंह दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में हैं।

वह सदन में अमर्यादित व्यवहार के लिए 24 जुलाई से राज्यसभा से निलंबित हैं। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि चार रिक्तियों को भरने के लिए चुनाव 19 जनवरी (शुक्रवार) को होगा। अधिसूचना जारी होने के साथ ही दो जनवरी को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और नौ जनवरी नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी।

स्थापित परंपरा के अनुसार, मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतगणना शाम 5 बजे से शुरू होगी। आयोग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली को राज्यसभा में तीन सीट आवंटित की गई हैं। आयोग ने कहा कि दिल्ली से राज्यसभा की तीन रिक्तियों को संबंधित कानून के अनुसार तीन अलग-अलग चुनाव कराकर भरा जा रहा है, क्योंकि इन तीन रिक्तियों में से प्रत्येक तीन अलग-अलग चक्रों के तहत आती है, जो 1952 में राज्यसभा के प्रारंभिक गठन के समय निर्धारित की गई थीं।

आयोग ने कहा कि तीन अलग-अलग चुनाव कराने के आयोग के फैसले को 1994 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से ए के वालिया बनाम भारत संघ और अन्य मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि सभी तीन रिक्तियों को एक आम चुनाव आयोजित करके भरा जाना चाहिए क्योंकि राज्यसभा के चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत होते हैं। हालांकि, दिल्ली उच्च न्यायालय ने याचिका को खारिज कर दिया था।

टॅग्स :संसदसंसद शीतकालीन सत्रAam Aadmi Partyसिक्किमअरविंद केजरीवालसंजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप