लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव 2022ः दो सीट और तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन, मतदान 31 मार्च को, असम विधानसभा में बीजेपी के 63 विधायक, जानें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2022 19:00 IST

Rajya Sabha Elections 2022: असम की सात राज्यसभा सीटों में से भाजपा के पास फिलहाल तीन, जबकि कांग्रेस के पास दो सीटें हैं। उच्च सदन में भाजपा की सहयोगी असम गणपरिषद (एजीपी) का एक सदस्य है, जबकि एक सीट निर्दलीय के पास है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।असम विधानसभा में एक निर्दलीय विधायक है।  एजीपी और यूपीपीएल के क्रमश: नौ व सात सदस्य हैं।

गुवाहाटीः असम से राज्यसभा की दो सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सत्तारूढ़ गठबंधन से दो तथा संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस के एक सदस्य, कुल मिला कर तीन लोगों ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इन सीटों के लिए मतदान 31 मार्च को होगा।

 

भाजपा के पवित्र मार्गरीटा, गठबंधन सहयोगी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के रवनग्रा नारजारे और कांग्रेस उम्मीदवार एवं राज्य सभा के निवर्तमान सांसद रिपुन बोरा ने यहां विधानसभा सचिव के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए। सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा मार्गरीटा के नामांकन के वक्त उनके साथ थे। मुख्यमंत्री कांग्रेस के सभी विधायकों से सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। सरमा ने कहा,‘‘हमें एआईयूडीएफ के मत नहीं चाहिए,लेकिन मैं सभी कांग्रेस विधायकों से अपील करता हूं कि वे सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें,क्योंकि वे लोग राज्य की जनता की आवाज राज्यसभा में उठा सकते हैं।’’

इससे पहले मुख्यमंत्री रविवार को कांग्रेस के निलंबित विधायक शशिकांत दास के आवास पर गए थे,जिससे राजनीतिक सरगर्मी पैदा हो गयी थी,उन्होंने घोषणा की है कि वह केवल सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेंगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता देवव्रत सैकिया ने विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री ने ‘खरीद-फरोख्त’ शुरू की है और राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नष्ट करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह स्वीकार किया कि भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों से संपर्क किया,लेकिन उन्होंने कहा कि यह खरीद-फरोख्त नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनसे भी बात करूंगा, पार्टी के सदस्य उनके घर गमोसा और तामुल-पान लेकर जाएंगे और उनसे सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देने का अनुरोध करेंगे।’’ असम की सात राज्यसभा सीटों में से भाजपा के पास फिलहाल तीन, जबकि कांग्रेस के पास दो सीटें हैं। उच्च सदन में भाजपा की सहयोगी असम गणपरिषद (एजीपी) का एक सदस्य है, जबकि एक सीट निर्दलीय के पास है।

वहीं, 126 सदस्यीय असम विधानसभा में भाजपा के 63, जबकि उसकी सहयोगी एजीपी और यूपीपीएल के क्रमश: नौ व सात सदस्य हैं। इसी तरह, विपक्षी खेमे में कांग्रेस के पास 27, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के पास 15, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के पास तीन और माकपा के पास एक सीट है। असम विधानसभा में एक निर्दलीय विधायक भी है। 

टॅग्स :संसदअसमBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ