लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Elections: 11 में से 8 सीट पर जीत हासिल करने की स्थिति में एनडीए, सतीश चंद्र मिश्रा नहीं दिखेंगे राज्यसभा!, जानें सपा, कांग्रेस और आरएलडी का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2022 20:55 IST

Rajya Sabha Elections: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस को सीट मिलने की संभावना नहीं है। उत्तर प्रदेश से कुल 31 सदस्य राज्यसभा के लिए चुने जाते हैं। आगामी जून से अगस्त के बीच प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटें रिक्त हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के जफर इस्लाम, शिव प्रताप शुक्ला, संजय सेठ, सुरेंद्र नागर और जयप्रकाश निषाद शामिल हैं।बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा और अशोक सिद्धार्थ तथा कांग्रेस के कपिल सिब्बल शामिल हैं।24 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और मतदान 10 जून को होगा।

Rajya Sabha Elections: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) इस बार भी प्रदेश से राज्यसभा में अपना संख्या बल बढ़ाने जा रहा है और वह राज्यसभा की खाली होने जा रही 11 सीटों में से आठ पर आसानी से जीत हासिल करने की स्थिति में है।

इस बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस को सीट मिलने की संभावना नहीं है। उत्तर प्रदेश से कुल 31 सदस्य राज्यसभा के लिए चुने जाते हैं। आगामी जून से अगस्त के बीच प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटें रिक्त हो रही हैं। जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनमें भाजपा के जफर इस्लाम, शिव प्रताप शुक्ला, संजय सेठ, सुरेंद्र नागर और जयप्रकाश निषाद शामिल हैं।

इसके अलावा, समाजवादी पार्टी (सपा) के सुखराम सिंह यादव, रेवती रमण सिंह और विशंभर प्रसाद निषाद, बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा और अशोक सिद्धार्थ तथा कांग्रेस के कपिल सिब्बल शामिल हैं। चुनाव आयोग ने देश की कुल 57 राज्यसभा सीटों के लिए जो कार्यक्रम जारी किया है उसके मुताबिक 24 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और मतदान 10 जून को होगा।

नतीजे भी उसी दिन आ जाएंगे। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के 273 विधायक हैं जबकि सपा गठबंधन के पास कुल 125 सदस्य हैं। एक राज्यसभा सदस्य को जिताने के लिए कम से कम 34 सदस्यों का समर्थन मिलना जरूरी है।

उस हिसाब से देखें तो भाजपा 11 में से आठ सीटें आसानी से जीतने की स्थिति में है जबकि सपा गठबंधन भी तीन सीटें आसानी से जीत सकता है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस और बसपा को होगा। इन दोनों ही दलों का हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन बहुत खराब रहा था।

कांग्रेस को दो और बसपा को मात्र एक सीट ही हासिल हुई थी, लिहाजा यह दोनों दल अपने दम पर एक भी सदस्य जिताने की स्थिति में नहीं हैं। सतीश चंद्र मिश्रा और अशोक सिद्धार्थ का कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने के बाद अब संसद के उच्च सदन में राम जी गौतम के रूप में पार्टी का एकमात्र सदस्य रह जाएगा। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशचुनाव आयोगBJPबीएसपीकांग्रेससमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवमायावतीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए