लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव: महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा के बाद कर्नाटक में MLA रिसॉर्ट में भेजे गए, तोड़-फोड़ की आशंका पर जेडीएस ने उठाया कदम

By विशाल कुमार | Updated: June 9, 2022 12:21 IST

महाराष्ट्र में सत्ताधारी महा विकास अघाड़ी गठबंधन के तीनों दलों, राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों और हरियाणा में कांग्रेस के विधायकों को होटल या रिसॉर्ट में भेजा जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक की एक राज्यसभा सीट के लिए जेडीएस ने कुपेंद्र रेड्डी को उतारा है।भाजपा के पास 32 और कांग्रेस के 25 अतिरिक्त वोट हैं। जेडीएस के पास 32 वोट हैं। बुधवार को जेडीएस ने एक बार फिर कांग्रेस से अपने उम्मीदवार के लिए समर्थन की मांग की।

बेंगलुरु: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के नेतृत्व वाली जनता दल (सेक्यूलर) (जेडीएस) ने शुक्रवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों की तोड़-फोड़ रोकने के लिए उन्हें बेंगलुरु स्थित एक रिसॉर्ट में भेज दिया है।

बता दें कि, महाराष्ट्र में सत्ताधारी महा विकास अघाड़ी गठबंधन के तीनों दलों, राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों और हरियाणा में कांग्रेस के विधायकों को होटल या रिसॉर्ट में भेजा जा चुका है।

जेडीएस नेता बीएम फारूक ने कहा कि यह एक नियमित प्रक्रिया है गुरुवार की शाम को जेडीएश विधायक दल की बैठक है और अलग-अलग जगहों से आए लोगों को यहां ठहराया गया है।

बता दें कि, कर्नाटक की एक राज्यसभा सीट के लिए जेडीएस ने कुपेंद्र रेड्डी को उतारा है। भाजपा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण , जग्गेश और लाहर सिंह सिरोया जबकि कांग्रेस ने जयराम रमेश और मंसूर अली खान को उतारा है। पहले चरण में तीन में से दो उम्मीदवारों की जीत होगी जबकि दूसरी पंसद का वोट तीसरी सीट का परिणाम निर्धारित करेंगे। 

भाजपा के पास 32 और कांग्रेस के 25 अतिरिक्त वोट हैं। जेडीएस के पास 32 वोट हैं। जेडीएस के कम से कम पांच विधायकों के मतदान में भाग नहीं लेने की उम्मीद है क्योंकि उन्होंने पार्टी से नाता तोड़ लिया है।

बुधवार को जेडीएस ने एक बार फिर कांग्रेस से अपने उम्मीदवार के लिए समर्थन की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट कर कहा कि वह एक अनुभवी राज्यसभा सदस्य हैं और सभी दलों को खुल दिल से उनका समर्थन करना चाहिए। धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत करने के लिए कांग्रेस को निश्चित तौर पर कुपेंद्र रेड्डी का समर्थन करना चाहिए। भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को अधिक वोट वाली जेडीएस को समर्थन देना चाहिए।

जेडीएस को उम्मीद है कि कांग्रेस विधायक अपनी दूसरी पसंद का वोट उसके उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। वहीं, कांग्रेस ने भी जेडीएस से अपने उम्मीदवार के समर्थन की मांग की है और वह भी अपने विधायक दल की बैठक एक होटल में करने वाली है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावकर्नाटकजनता दल (सेकुलर)कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो