लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2022: कपिल सिब्बल, पी चिदंबरम, राजीव शुक्ला सहित 41 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद

By रुस्तम राणा | Updated: June 10, 2022 15:16 IST

यूपी से 11 राज्यसभा सांसद चुने गए। इनमें 8 सतारूढ़ पार्टी बीजेपी के सांसद हैं तो वहीं 3 विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी से चुने गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देपी चिदंबरम तमिलनाडु से राज्यसभा सांसद चुने गएहाल में कांग्रेस छोड़कर जाने वाले सिब्बल यूपी से बने राज्यसभा सांसदराजीव शुक्ला को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से भेजा राज्यसभा

Rajya Sabha Election 2022: आज राज्यसभा चुनाव 2022 की प्रक्रिया जारी है। 15 राज्यों की 57 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इनमें से 11 राज्यों में 41 सीटों पर सांसद का चुनाव निर्विरोध हो चुका है। इन 41 सांसदों में पूर्व कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम और राजीव शुक्ला का भी नाम शामिल है।

यूपी से 11 राज्यसभा सांसद चुने गए। इनमें 8 सतारूढ़ पार्टी बीजेपी के सांसद हैं तो वहीं 3 विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी से चुने गए हैं। बीजेपी से भाजपा से लक्ष्मीकांत बाजपेयी, डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, दर्शना सिंह, संगीता यादव, बाबूराम निषाद, सुरेंद्र कुमार नागर, डॉ. के. लक्ष्मण और मिथिलेश कुमार राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। वहीं सपा गठबंधन से सपा की ओर से जावेद अली, रालोद के जयंत चौधरी और सपा के समर्थन से कपिल सिब्बल का नाम शामिल है। 

बिहार से 5 राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। इसमें बीजेपी और आरजेड़ी के दो-दो तो जदयू से एक राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। भाजपा से सतीशचंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल, जदयू से खीरू महतो जबकि राजद से मीसा भारती और फैयाज अहमद राज्यसभा सांसद बने हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में दोनों सीटों से कांग्रेस के राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन निर्विरोध चुने गए हैं।

पंजाब में दोनों सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में गई हैं। यहां से बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी राज्यसभा पहुंचे। झारखंड में एक सीट के महुआ माजी और एक सीट भाजपा के आदित्य साहू के पक्ष में गईं। उत्तराखंड से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कल्पना सैनी राज्यसभा पहुंची हैं।

मध्य प्रदेश में बीजेपी को और कांग्रेस को एक सीट हासिल हुई है। बीजेपी की ओर से कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं। जबकि कांग्रेस से विवेक तन्खा चुने गए। ओडिशा की तीनों सीटें बीजद के पक्ष में गई हैं। इनमें सुलाता देव, मानस रंजन मंगराज और सस्मित पात्रा हैं।

इसी प्रकार तमिलनाडु से 6 सांसद निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें डीएमके को 3, एआईएडीएमके 2 और कांग्रेस को 1 सीट हासिल हुई है। पी चिदंबरम तमिलनाडु से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। जबकि एस कल्याणसुंदरम, आर गिरिराजन और केआरएन राजेश कुमार डीएमके से सांसद बने हैं। जबकि एआईएडीएमके से सीवी शनमुगम और आर धर्मर चुने गए हैं।

वही तेलंगाना में 2 सीट टीआरएस के बी. पार्थसारधी रेड्डी और डी. दामोदर राव को मिलीं।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावकपिल सिब्बलपी चिदंबरमRajiv Shukla
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'गवर्नर BJP के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं', कपिल सिब्बल का बड़ा आरोप

भारतक्यों नहीं मतगणना में केंद्रीय कर्मचारी हो सकते?, सीएम ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को सुप्रीम झटका?, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की दलीलें बेकार?

भारतराज्यसभा सभापति ने आप के 7 सांसद को भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, उच्च सदन में बीजेपी के पास 113 एमपी?, केजरीवाल को बड़ा झटका

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी