लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में 15 साल बाद हुआ कुछ ऐसा, बन गया रिकॉर्ड

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 3, 2018 09:32 IST

शून्यकाल में भी कामकाज का एजेंडा पूरा होने पर सभापति ने कहा कि सदन में शून्यकाल में काम निपटाने का रिकार्ड बन गया है।

Open in App

संसद के शीत सत्र की शुरुआत भले ही हंगामे से हुई, लेकिन राज्यसभा में मंगलवार को जमकर कामकाज हुआ और एक नया रिकॉर्ड बन गया है। करीब 15 साल बाद यह पहला मौका था जब प्रश्नकाल में सांसदों के सभी तारांकित सवालों को निपटाया गया हो। करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा सासंदों को शून्यकाल नें अपनी बात करने का मौका मिला। नियमों के हिसाब से सभापति वेंकैया नायडू की सदन संचालन में काम के सही तरीके कारण इतने सालों बाद से रिकॉर्ड बन पाया।

हर बार सदन के अंदर शोरगुल होने के कारण सांसद अपनी बात नहीं रख पाते हैं, मगर इस बार वैंकया नायडू के द्वारा नियमों पर सख्ती होने के  कारण से प्रश्नकाल में 15 साल में पहली बार सभी 15 तारांकित सवालों को निपटाने में कामयाबी मिली है।

2002 के बाद बना रिकॉर्ड

2002  में राज्यसभा के 197वें सत्र के दौरान यह नजारा देखने को मिला था जब सभी मौखिक सवालों के जवाब सदन के अंदर दिए गए थे। मंगलवार को उच्च सदन में तारांकित सवालों के निपटान की एक वजह आधे सांसदों की सदन में गैरमौजूदगी रही। जिन 20 सांसदों के नाम  सवालों से जुड़े थे उनमें 10 प्रश्नकाल के दौरान अनुपस्थित थे।

जबकि प्रश्नकाल शुरू होने पर तारांकित प्रश्न पूछने वाले आधा दर्जन से ज्यादा सांसदों की अनुपस्थित पर सभापति  वैंकया नायडू ने खुद आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि इस अनुपस्थिति पर वे कोई सवाल नहीं खड़ा कर रहे। मगर यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि सांसद के सवाल का जवाब तैयार करने में संसाधन और समय दोनों लगता है। ऐसे में सवाल पूछकर अनुपस्थित रहना अच्छा संदेश नहीं देता।

सांसदो को दिया श्रेय

खुद सभापति वैंकया नायडू ने प्रश्नकाल खत्म के बाद रिकॉर्ड बनाने के लिए सभी सदस्यों के लिए बधाई दी और इसका श्रेय सांसदों को दिया। उन्होंने कहा कि सांसदों के सहयोग की वजह से ही प्रश्नकाल और शून्यकाल में कामकाज निपटाने का रिकार्ड बना है। शून्यकाल में भी कामकाज का एजेंडा पूरा होने पर सभापति ने कहा कि सदन में शून्यकाल में काम निपटाने का रिकार्ड बन गया है।

टॅग्स :राज्यसभा सत्रवेंकैंया नायडूलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए