लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने इजराइल के रक्षा मंत्री से बात की

By भाषा | Updated: July 9, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन गैंट्ज के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और कहा कि वह दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बाचतीच के दौरान सिंह ने प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के नेतृत्व वाली नयी इजराइली सरकार में उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का प्रभार संभालने पर गैंट्ज को बधाई दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''राजनाथ सिंह ने इजराइल के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) बेंजामिन गैंट्ज के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।''

सिंह ने ट्वीट किया कि वह रक्षा सहयोग को प्रगाढ़ बनाने के लिए इजराइल के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

सिंह ने ट्वीट किया, ''लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) बेंजामिन गैंट्ज को इजराइल का उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालने पर बधाई दी और उन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान इजराइल द्वारा प्रदान की गई सभी सहायता के लिए धन्यवाद दिया। इजराइल के साथ रक्षा सहयोग को प्रगाढ़ बनाने और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।''

इजराइल के सैन्य हार्डवेयर का भारत सबसे बड़ा खरीदार है और पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न हथियार प्रणालियों, मिसाइलों और मानव रहित हवाई यानों की आपूर्ति करता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह