लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने कहा- आतंकवादी भी पढ़े-लिखे हैं और जीवन में कुछ करने का जज्बा रखते हैं लेकिन...

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 20, 2020 15:07 IST

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, ''आतंकवादी अशिक्षित नहीं हैं, वे ग्रेजुएट हैं और उनके पास तकनीकी डिग्रियां हैं। वे भी जवान हैं और जीवन में कुछ करने का जज्बा रखते हैं लेकिन मूल्यों में अंतर के कारण वे लोगों को मार देते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आतंकवादी भी पढ़े-लिखे हैं और जीावन में कुछ करने का जज्बा रखते हैं लेकिन मूल्यों में अंतर के कारण वे लोगों मार देते हैं।हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने यह बयान दिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आतंकवादी भी पढ़े-लिखे हैं और जीावन में कुछ करने का जज्बा रखते हैं लेकिन मूल्यों में अंतर के कारण वे लोगों मार देते हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रक्षा मंत्री ने कहा, ''आतंकवादी अशिक्षित नहीं हैं, वे ग्रेजुएट हैं और उनके पास तकनीकी डिग्रियां हैं। वे भी जवान हैं और जीवन में कुछ करने का जज्बा रखते हैं लेकिन संस्कारों में अंतर के कारण वे लोगों को मार देते हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) के 17वें दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। सिंह ने कहा कि हरियाणा के लगभग हर गांव से व्‍यक्ति सेना में हैं, यह हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जीवन में ज्ञान से ज्‍यादा संस्कार महत्वपूर्ण हैं, आंतकवादियों के पास ज्ञान तो होता है लेकिन संस्कार नहीं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा से ज्यादा संस्कारों की जरूरत होती है, नहीं तो शिक्षित आतंकवादी भी होता है, वह संस्कारों के बिना हत्या करने लग जाता है और छोटे मन वाला व्यक्ति कभी आगे नहीं बढ़ पाता। आदमी का चरित्र बड़ा होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा चरित्र को प्राथमिकता दी है। पिछले दिनों एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कहा था, “एक जिम्मेदार और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में भारत ने यह दिखाया है कि वह आतंकी संगठनों और उनके संरक्षकों के मंसूबों को ध्वस्त करने में सक्षम है।” बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आतंकवाद के मुद्दे पर पहले भी कई दफा भारत का स्पष्ट रुख बयां कर चुके हैं।

 

टॅग्स :राजनाथ सिंहहरियाणाआतंकवादीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी