लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री के साथ बातचीत में सहयोग बढ़ाने पर प्रतिबद्धता जाहिर की

By भाषा | Updated: January 21, 2021 23:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने इंडोनेशियाई समकक्ष जनरल प्राबोवो सुबियांतो के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान प्रदान किया तथा कानून के शासन पर आधारित मुक्त समुद्री व्यवस्था की आवश्यकता को रेखांकित किया।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान द्विपक्षीय समग्र रणनीतिक साझेदारी के तहत सिंह और जनरल सुबियांतो ने दोनों देशों की सशस्त्र सेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ाने पर प्रतिबद्धता जाहिर की।

मंत्रालय ने कहा, “दोनों मंत्रियों ने क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान प्रदान किया और कानून के शासन पर आधारित मुक्त समुद्री व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया।”

हिंद महासागर और भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीनी सेना के बढ़ते प्रभाव पर कई देशों ने पहले भी चिंता जताई है।

सिंह ने इंडोनेशियाई रक्षा मंत्री के साथ हुई बातचीत को सार्थक और सारभूत करार दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, “आज इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री जनरल प्राबोवो सुबियांतो के साथ बात की। हमने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर सार्थक चर्चा की।”

उन्होंने कहा, “समग्र रणनीतिक साझेदारी के तहत इंडोनेशिया के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए भारत प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAustralia vs England, 3rd Test: संकट में इंग्लैंड, 228 रन पीछे और हाथ में केवल 4 विकेट?, 5वें दिन हारेंगे, एडिलेड में एशेज पर कब्जा रखेगा ऑस्ट्रेलिया?

क्रिकेटNew Zealand vs West Indies, 3rd Test: 194 रन पीछे वेस्टइंडीज, 4 विकेट शेष, कैवेम हॉज ने 109 की पारी खेली

क्रिकेटIndia T20 World Cup Squad Announcement: विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 2026 टी20 वर्ल्ड कप भारतीय स्क्वाड, देखिए पूरी सूची

भारतSIR 2026 Voter List: एड्रेस बदलने की वजह से नहीं भर पा रहे SIR फॉर्म? इन डॉक्यूमेंट्स से बन जाएगा काम

पूजा पाठKanya Rashifal 2026: कन्या राशिवालों के लिए वरदान होने वाला है नया साल, पढ़ें पूरे साल की भविष्यवाणी

भारत अधिक खबरें

भारतभाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना से रचाई शादी, देवास के आर्य समाज मंदिर से वायरल हुई तस्वीरें

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत