रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 'वॉल ऑफ फेम-1971 इंडो पाक वॉर' का किया उद्घाटन

By रुस्तम राणा | Published: December 12, 2021 12:21 PM2021-12-12T12:21:01+5:302021-12-12T12:21:01+5:30

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मैं आज भारतीय सेना के उन सभी सैनिकों के बलिदान को नमन करता हूं जिनकी वजह से 1971 के युद्ध में भारत ने विजय हासिल की थी।

Rajnath Singh inaugurates two-day 'Swarnim Vijay Parv' at India Gate | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 'वॉल ऑफ फेम-1971 इंडो पाक वॉर' का किया उद्घाटन

केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दिल्ली के इंडिया गेट पर 1971 के युद्ध में भारत की जीत के 50 साल पूरे होने पर 'वॉल ऑफ फेम-1971 इंडो पाक वॉर' का उद्घाटन किया। साथ ही रक्षा मंत्री ने 'स्वर्णिम विजय पर्व' के उद्घाटन समारोह में सैन्य उपकरणों के प्रदर्शन का भी जायजा लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मैं आज भारतीय सेना के उन सभी सैनिकों के बलिदान को नमन करता हूं जिनकी वजह से 1971 के युद्ध में भारत ने विजय हासिल की थी।

राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत ने बांग्लादेश में लोकतंत्र की स्थापना में योगदान दिया है। आज हम बहुत खुश हैं कि पिछले 50 वर्षों में बांग्लादेश विकास के पथ पर आगे बढ़ा है।"

इस दौरान उन्होंने भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को भी याद किया। उन्होंने कहा कि जनरल रावत,उनकी पत्नी तथा 11 बहादुर जवानों के असामयिक निधन के बाद इस पर्व को सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। मैं सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 

राजनाथ सिंह ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जिंदा बचे एकमात्र शख्स ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी जिक्र किया। उन्हों का कहा कि  ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज कमांड अस्पताल में चल रहा है। मेरा संपर्क लगातार अस्तपाल और उनके पिताजी से बना हुआ है, हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वो जल्दी स्वस्थ होकर अपने दायित्व का निर्वहन करें। 

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 1971 के युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए गए प्रमुख हथियारों और उपकरणों को प्रमुख लड़ाइयों के अंशों के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। उद्घाटन के बाद यह कार्यक्रम आम लोगों के लिए खुला रहेगा।
 

Web Title: Rajnath Singh inaugurates two-day 'Swarnim Vijay Parv' at India Gate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे