लाइव न्यूज़ :

पिता राजीव गांधी के साथ ली गई आखिरी तस्वीर शेयर कर भावुक हुईं प्रियंका गांधी, ट्विटर पर छलका दर्द, लिखीं ये लाइनें

By गुणातीत ओझा | Updated: May 21, 2020 14:46 IST

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को देश आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में भी मनाता है। पिता को याद करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने बताया कि यह राजीव गांधी के साथ ली गई उनकी आखिर तस्वीर है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पिता को याद करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक तस्वीर शेयर की है।इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने बताया कि यह राजीव गांधी के साथ ली गई उनकी आखिर तस्वीर है।

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें आज पूरा देश याद कर रहा है। आज ही के दिन वर्ष 1991 में  तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की मौत हो गई थी। भारत में संचार और कम्प्यूटर क्रांति के जनक राजीव गांधी सही मायने में दूरदृष्टि वाले जननेता थे। उनकी असमय मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। देश के चहेते प्रधानमंत्रियों में से एक राजवी गांधी का बम विस्फोट में मारा जाना हर देशवासी को खल गया था।

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी 24 घंटे के भीतर देश के प्रधानमंत्री बन गए थे। राजीव गांधी ने भारत के लोगों को 21वीं सदी का सपना दिखाया था। 21 मई 1991 में लिट्‍टे के आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की मौत हुई थी। राजीव की पुण्यतिथि को देश आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में भी मनाता है। पिता को याद करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने बताया कि यह राजीव गांधी के साथ ली गई उनकी आखिर तस्वीर है।

प्रियंका गांधी ने यह तस्वीर शेयर करते हुए भावुक कर देने वाली लाइनें भी लिखी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ''मेरे पिता ने मुझे क्या सिखाया है। उन लोगों के प्रति दया करने के लिए जो आपके लिए निर्दयी हैं। यह जानने के लिए कि जीवन कितना उचित है, आप चाहे कितना भी अनुचित क्यों न हों। चलते रहना, चाहे कितना भी गहरा आसमान हो या तूफान हो।''

वहीं  राहुल गांधी ने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया है, एक सच्चे देशभक्त, उदार और परोपकारी पिता के पुत्र होने पर मुझे गर्व है। प्रधानमंत्री के रूप में राजीव जी ने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। अपनी दूरंदेशी से देश को सशक्त करने के लिए उन्होंने कई जरूरी कदम उठाए। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं स्नेह और कृतज्ञता से उन्हें सादर नमन करता हूं।

टॅग्स :राजीव गाँधीप्रियंका गांधीसोनिया गाँधीराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?