लाइव न्यूज़ :

और तेज रफ्तार से दौड़ेगी राजधानी एक्सप्रेस, 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफर पूरा करेगी, 60-90 मिनट जल्दी पूरा होगा सफर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2021 16:29 IST

आने वाले दिनों में सभी राजधानी ट्रेनों को पुश-पुल मोड से लैस करने की योजना है. इस तकनीक के तहत ट्रेन में दो इंजन लगाए जाते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी एक्सप्रेस आने वाले दिनों में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफर पूरा करेगी.राजधानी ट्रेनों में दूसरा इंजन इंजन लगाने से ट्रेनों की गति बढ़ जाएगी और यह अपने गंतव्य स्टेशन तक जल्द पहुंचेगी. यात्रा के समय में कमी आएगी, आरामदायक सवारी (जर्क मुक्त) होगी और लागत भी कम होगी.

नई दिल्लीः रेलवे ने 12 ऐसी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें तैयार की हैं, जो यात्रियों को कम समय में नई दिल्ली से मुंबई और कोलकाता पहुंचा देंगी.

इस संदर्भ में अधिकारियों ने बताया कि इन मार्गों पर यात्रा का समय पहले के मुकाबले अब 60 से 90 मिनट तक कम हो जाएगा. जिस तकनीक से यात्रा के समय में बचत होगी, उस तकनीक का नाम पुश-पुल मोड है. आने वाले दिनों में सभी राजधानी ट्रेनों को पुश-पुल मोड से लैस करने की योजना है. इस तकनीक के तहत ट्रेन में दो इंजन लगाए जाते हैं.

राजधानी एक्सप्रेस आने वाले दिनों में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफर पूरा करेगी. राजधानी ट्रेनों में दूसरा इंजन इंजन लगाने से ट्रेनों की गति बढ़ जाएगी और यह अपने गंतव्य स्टेशन तक जल्द पहुंचेगी. इस तकनीक के कईं फायदे हैं जैसे- ट्रेन संचालन की सुरक्षा बढ़ेगी, यात्रा के समय में कमी आएगी, आरामदायक सवारी (जर्क मुक्त) होगी और लागत भी कम होगी.

पावर कारों को हटाने की योजना रेलगाडि़यों को मौजूदा रोलिंग स्टॉक (इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव और एलएचबी कोच) के साथ चलाया जा सकता है. इसके अलावा यह शोर और प्रदूषण फैलाने वाली पावर कारों को भी हटा सकता है, जिससे कीमती डीजल की बचत होगी.

2016 में पहली बार हुआ था ट्रायल सबसे पहले रेलवे ने वर्ष 2016 में जयपुर से जोधपुर तक पुश-पुल लोकोमोटिव का ट्रायल किया था. आने वाले समय में शताब्दी में भी पुश-पुल मोड का इस्तेमाल किया जाएगा. 2018 में यह पाया गया था कि अगर इस तकनीक का इस्तेमाल राजधानी के अलावा दूरंतो, एसी एक्सप्रेस और गरीब रथ में भी किया जाता है तो फिर रेलवे को सालाना छह करोड़ रु पए की बचत होगी. पूरी ट्रेन के एसी और बिजली के अन्य उपकरणों को इन दो इंजन से खपत पूरी हो जाएगी. 

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयलदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत