लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: RSS की सभा के दौरान दो गुटों में झड़प, पार्क में संघ और मुस्लिम समुदाय का चल रहा था कार्यक्रम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2019 19:23 IST

बूंदी के तहसीलदार ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि एक ही वक्त पर बूंदी के पार्क में संघ की शाखा और मुस्लिम समुदाय का कोई कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच विवाद शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है। घटना बुधवार की है। दो पक्षों में झड़प की बात विधानसभा में उठी थी।

राजस्थान के बूंदी जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सभा में दो गुटों में झड़प हो गई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग हाथापाई करते दिख रहे हैं। इस मामले पर बुंदी के तहसीलदार बीएस राठोड़ ने कहा कि आरएसएस की शाखा के दौरान ही पास के ही पार्क में मुस्लिमों का एक कार्यक्रम चल रहा था। हालांकि फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है। घटना बुधवार की है। दो पक्षों में झड़प की बात विधानसभा में उठी थी।

बूंदी के नवसागर पार्क में नियमित तौर पर संघ की शाखा लगती है। शाखा के वक्त पार्क में अन्य समुदाय के लोग भी पहुंचे। किसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में हाथों में डंडा लिए लोग पहुंच गए और शाखा में शामिल युवकों पर हमला बोल दिया। इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं।

बूंदी के तहसीलदार ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि एक ही वक्त पर बूंदी के पार्क में संघ की शाखा और मुस्लिम समुदाय का कोई कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच विवाद शुरू हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में इस बात का पता लगाएगा कि हालांकि गलती किसकी है। फिलहाल हालात काबू में हैं। 

टॅग्स :आरएसएसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी