लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः 10 जिलों के अभावग्रस्त घोषित गांवों में श्रमिकों को 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार मिला

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 30, 2019 17:43 IST

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने राज्य सरकार के अनुरोध पर इन अभावग्रस्त घोषित गांवों की ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान 50 दिवस का अतिरिक्त रोजगार महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत उपलब्ध कराये जाने को मंजूरी दे दी। 

Open in App

राजस्थान सरकार ने 10 जिलों के 5577 अभावग्रस्त घोषित गांवों में श्रमिकों को 50 दिवस का अतिरिक्त रोजगार महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। 

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश्वर सिंह ने बताया कि राज्य के आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग ने 10 जिलों बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, हनुमानगढ़, पाली, चूरू, नागौर एवं श्रीगंगानगर के 5577 गांवों में नरेगा श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की आवश्यकता महसूस की थी।

उन्होंने बताया कि कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने राज्य सरकार के अनुरोध पर इन अभावग्रस्त घोषित गांवों की ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान 50 दिवस का अतिरिक्त रोजगार महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत उपलब्ध कराये जाने को मंजूरी दे दी। 

सिंह ने इन 10 जिलों के जिला कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक, महात्मा गांधी नरेगा को निर्देशित किया है कि अपने-अपने जिलों की अभावग्रस्त घोषित गांवों की ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत प्रत्येक पात्र परिवार को 50 दिवस का अतिरिक्त रोजगार अर्थात कुल 150 दिवस तक का रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। इन ग्राम पंचायतों में मांग के अनुरूप 150 दिवस तक का रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था करायें।     

टॅग्स :राजस्थानमनरेगा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए