लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में भी लगा वीकेंड कर्फ्यू, सीएम अशोक गहलोत बोले-आज शाम छह बजे से शुरू, सोमवार सुबह पांच बजे तक

By भाषा | Updated: April 17, 2021 10:18 IST

कोरोना की स्थिति को लेकर प्रदेशवासियों के नाम अपने संदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार लोगों की जान और आजीविका को लेकर चिंतित है और वायरस के प्रसार को रोकने के लिये जरूरी कदम उठाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में सप्ताहांत का कर्फ्यू शनिवार शाम छह बजे शुरू हो गया जो सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। राज्य सरकार ने हर शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। आप देख रहे हैं कि इलेक्शन के अंदर तो सारी हदें पार हो गईं।

जयपुरः कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर को खतरनाक बताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की मदद में कोई कमी नहीं रखेगी।

राजस्थान में सप्ताहांत का कर्फ्यू शनिवार शाम छह बजे शुरू हो गया जो सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। उसके बाद भी राज्य सरकार ने हर शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर प्रदेशवासियों के नाम अपने संदेश में गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार लोगों की जान और आजीविका को लेकर चिंतित है और वायरस के प्रसार को रोकने के लिये जरूरी कदम उठाए गए हैं।

विभिन्न चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आप देख रहे हैं कि इलेक्शन के अंदर तो सारी हदें पार हो गईं। मना करने की गुहार लगाने के बावजूद न्यायपालिका ने भी चुनाव की अनुमति दे दी। यह उनका अपना फैसला है। इलेक्शन कमीशन को अपनी ड्यूटी अदा करनी थी, वो भी इलेक्शन करवाने लग गए और हम लोगों ने भी गलतियां कीं।

जिस प्रकार से बिहार के चुनाव शुरू हुए थे, लाखों की रैलियां हो रही थीं, अब पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं तो देख लिया आपने कि क्या-क्या हो रहा है। राजस्थान में उपचुनाव के लिए भी रैलियां हो रही थीं, कुछ हद तक तो हम भी जिम्मेदार हैं।'’ मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की जो दूसरी लहर आई है, उसने पिछले एक महीने से पूरी तरह तबाही मचा दी है।

उन्होंने कहा कि 15 मार्च को 250 केस आ रहे थे, अब साढ़े छह-सात हजार मामले प्रतिदिन आ रहे हैं। मृत्युदर शून्य हो गई थी, आज 31 लोगों की जान चली गयी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का ये स्वरूप बहुत ही खतरनाक है। इसके साथ ही गहलोत ने लोगों से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करने की अपील करते हुए लोगों से कहा है कि नंबर आने पर टीकाकरण अवश्य करवाएं।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो