लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः पोलिंग बूथ पर BJP और कांग्रेस के समर्थकों ने जमकर मचाया उत्पात, बाइक को किया आग के हवाले

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 7, 2018 15:34 IST

मिली जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के सुभाष स्कूल के पोलिंग बूथ पर दो पक्षों के समर्थकों ने उपद्रव मचाया है और जमकर पत्थरबाजी की है। इस दौरान गुस्साए उपद्रवियों ने बाइक को आग के हवाले कर दिया।

Open in App

राजस्थानविधानसभा चुनाव 2018 के लिए आज मतदान कराया जा रहा है। इस बीच सूबे के सीकर जिले के फतेहपुर में आगजनी का मामला सामने आया है, जहां दो समूह आपस में भिड़ गए और फतेहपुर के सुभाष स्कूल के पॉलिंग बूथ जमकर उत्पात मचाया। साथ ही साथ बाइक को आग के हवाले कर दिया और स्कूल में भी तोड़फोड़ की है।

मिली जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के सुभाष स्कूल के पोलिंग बूथ पर बीजेपी और कांग्रेस के समर्थक आपस में भिड़ गए और जमकर उपद्रव मचाया। साथ ही साथ जमकर पत्थरबाजी की है। इस दौरान गुस्साए उपद्रवियों ने बाइक को आग के हवाले कर दिया। वहीं, स्कूल के खिड़कियों पर लगे कांच को भी तोड़ दिया है।

इधर, प्रशासन ने मामला बढ़ता देख उपद्रवियों को हल्का बल प्रयोग कर वहां से हटाया। इस बीच करीब 30 मिनट तक वोटिंग प्रभावित हुई है। इसके बाद से दोबारा मतदान शुरू हो गया है और अब शांतिपूर्ण मतदान कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि चूरू जिले के रतनगढ़ में दो प्रत्याशियों के समर्थकों की आपस में भिड़ने का भी मामला सामने था, जिसमें दोनों ओर से मारपीट की गई है। इस मारपीट में कई लोगों को चोटें भी आईं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी ने आरोप बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। 

बताया गया था कि रतनगढ़ के गांव छोटा खुडेरा में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक फर्जी मत डालने का विरोध बीजेपी ने किया था, जिसके बाद बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक भिड़ गए और एक-दूसरे में जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

आपको बता दें, राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान आयोजित हो रहे हैं। राज्य में 4 करोड़ 74 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 2274 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। अलवर जिले की रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी की मृत्यु के कारण चुनाव स्थगित किया जा चुका है। वहां के लिये नये सिरे से तारीखों का ऐलान किया जायेगा। 

बीजेपी ने सभी 200 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं वहीं कांग्रेस ने 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। कांग्रेस ने 4 सीटें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को दे दिया। बसपा ने 191 सीटों पर उम्मीदार घोषित किये तो आम आदमी पार्टी ने 143 सीटों पर। सीपीआई 16, सीपीएम 28, भारत वाहिनी पार्टी 63 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 56 उम्मीदवार मैदान में हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए