लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: ट्रक ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, हादसों में दो की मौत और चार घायल

By भाषा | Updated: August 9, 2018 13:31 IST

हादसों में घायल और मृतक कांवड़िए मध्यप्रदेश के मुरैना और ग्वालियर जिले के रहने वाले हैं तथा कांवड़ लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

Open in App

धौलपुर, 9 अगस्त: राजस्थान के धौलपुर में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग सड़क हादसों में दो कावड़ियों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कावड़ियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसों में घायल और मृतक कांवड़िए मध्यप्रदेश के मुरैना और ग्वालियर जिले के रहने वाले हैं तथा कांवड़ लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि पहला हादसा आज तड़के करीब साढ़े पांच बजे धौलपुर शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र में डीएम निवास के सामने ओवर ब्रिज पर हुआ। जहां कांवड़ लेकर जा रहे दो कावड़ियों को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में मारे गए कावड़ियों की पहचान ग्वालियर निवासी मानपाल सिंह 26 तथा भिंड निवासी केशव सिंह  40  के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि बीती देर रात एक अन्य हादसे में आगरा मुंबई राजमार्ग पर कावड़ लेकर जा रहे करीब आधा दर्जन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे इस हादसे में चार कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए धौलपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

टॅग्स :रोड एक्सिडेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?