लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः टीना डाबी जैसलमेर की नई कलेक्टर, 33 आईएएस और 16 आईपीएस के तबादले, यहां देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2022 22:01 IST

टीना डाबी जैसलमेर के कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभालेंगी। डाबी की कलेक्टर के तौर पर पहली पोस्टिंग है। जैसलमेर डीएम डॉ प्रतिभा सिंह का तबादला पंचायती राज में कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन पुलिस महानिरीक्षक, छह जिला कलेक्टर और तीन जिला पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। चार आईएएस अधिकारियों को अन्य पदों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।सीआईडी (सीबी) महानिरीक्षक विकास कुमार को महानिरीक्षक (एटीएस जयपुर) के पद पर तैनात किया गया है।

जयपुरः राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे एवं प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल करते हुए सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 33 एवं भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 16 अधिकारियों का तबादला किया। सरकार के कार्मिक विभाग ने यह जानकारी दी।

टीना डाबी जैसलमेर के कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभालेंगी। डाबी की कलेक्टर के तौर पर पहली पोस्टिंग है। जैसलमेर डीएम डॉ प्रतिभा सिंह का तबादला पंचायती राज में कर दिया गया है। अभी तक डाबी संयुक्त शासन, वित्त विभाग में कार्यरत थीं।

इसके तहत तीन पुलिस महानिरीक्षक, सात जिलाधिकारी एवं तीन जिला पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। इसके अलावा पांच आईएएस अधिकारियों को अन्य पदों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। कार्मिक विभाग ने सोमवार को तीन अलग अलग आदेश जारी किए।

इसके तहत राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक वीणा प्रधान को विभागीय जांच आयुक्त बनाया गया है जबकि गृह सचिव कैलाश चंद मीणा को जोधपुर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। तबादलों की सूची के अनुसार जयपुर, कोटा, धौलपुर, बूंदी, अलवर, डूंगरपुर और जैसलमेर के जिलाधिकारी बदले गये हैं।

विभाग के अनुसार भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा को कोटा रेंज का पुलिस महानिरीक्षक, महानिरीक्षक कार्मिक गौरव श्रीवास्तव को भरतपुर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी (सीबी) महानिरीक्षक विकास कुमार को महानिरीक्षक (एटीएस जयपुर) बनाया गया है।

इसी के साथ अनिल कुमार को प्रतापगढ़ जिले का, मृदुल कच्छावा को झुंझुनू जिले का और संजीव नैन को दौसा जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। राजस्थान सरकार ने एक राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) नारायण सिंह चारण को पद से हटा दिया और उन्हें पद स्थापना की प्रतीक्षा में रखा। चारण सिरोही के जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो