लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अप्रैल में खाली हो रहीं राज्यसभा की तीन सीटें, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दिल्ली में शुरू की लॉबिंग

By धीरेंद्र जैन | Updated: February 16, 2020 07:56 IST

उल्लेखनीय है कि राजस्थान की दस में से तीन राज्यसभा सीटें आगामी अप्रैल माह में खाली होने जा रही हैं। ऐसा अनुमान है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के कारण तीन में से दो सीटें कांग्रेस के पक्ष में जाने की, जबकि एक पर भाजपा को मिलने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान से अप्रैल माह में रिक्त हो रही राज्यसभा की 3 सीटों को लिए कांग्रेस में सरगर्मियां तेज हो गई हैं।राजस्थान में कांग्रेस की सरकार होने के कारण राज्यसभा में जाने के कई दिग्गजों ने दिल्ली में अपने पक्ष में लाॅबिंग तेज कर दी है।

राजस्थान से अप्रैल माह में रिक्त हो रही राज्यसभा की 3 सीटों को लिए कांग्रेस में सरगर्मियां तेज हो गई हैं और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार होने के कारण राज्यसभा में जाने के कई दिग्गजों ने दिल्ली में अपने पक्ष में लाॅबिंग तेज कर दी है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान की दस में से तीन राज्यसभा सीटें आगामी अप्रैल माह में खाली होने जा रही हैं। ऐसा अनुमान है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के कारण तीन में से दो सीटें कांग्रेस के पक्ष में जाने की, जबकि एक पर भाजपा को मिलने की संभावना है। वर्तमान में ये तीनों सीटें भाजपा के पास हैं। निर्वाचन आयोग ने फिलहाल इन सीटों के लिए कोई चुनाव कार्यक्रम तय नहीं किया है।

कांग्रेस में ऐसी चर्चा है कि दो में से एक सीट पर स्थानीय उम्मीदवार और एक नाम पर आलाकमान की ओर से भेजे गए नाम पर मुहर लगेगी। इसे देखते हुए कई दिग्गज अपने समीकरण बैठाने में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार राजस्थान की सीटों के लिए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रियंका गांधी, मुकुल वासनिक, गुलाम नबी आजाद आदि के नाम चर्चा में हैं।

वहीं स्थानीय नेताओं में नमोनारायण मीणा, जुबेर खान, अश्कअली टोंक और रामेश्वर डूडी के नाम चर्चा में है।

पिछले दिनों गुलाम नबी आजाद की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से हुई मुलाकात को भी राज्यसभा सीटों से दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारों की माने तो कांगे्रस की ओर से राजस्थान से संभवत: एक ओबीसी और एक दलित चेहरे को राज्यसभा भेजा जा सकता है।

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब