लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: मिड डे मील के दौरान SSC बच्चों को बैठाया जा रहा अलग, अनुसूचित जाति से नहीं पकवाया जा रहा है खाना: विजय सांपला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2022 08:06 IST

इस पर कार्रवाई के लिए आयोग के अध्यक्ष ने विजय सांपला ने कहा है कि हमने उन स्कूलों की लिस्ट भी मांगी है, जहां ऐसा हो रहा है। ताकि इस पर एक्शन लिया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने अनुसूचित जाति को लेकर कुछ दावे किए है। विजय सांपला ने कहा है कि राजस्थान के स्कूलों में मिड डे मील के परोसने में कथित तौर पर भेदभाव होती है। उन्होंने यह भी कहा कि मिड डे मिल के लिए अनुसूचित जाति से खाना नहीं बनवाया जाता है।

जयपुर: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को राजस्थान के स्कूलों में मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) परोसने में कथित भेदभाव की शिकायत मिली है। आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला ने रविवार को कहा, ‘‘हमें राजस्थान में स्कूलों में मध्याह्न भोजन के दौरान अनुसूचित जाति के बच्चों को अलग बिठाए जाने की सूचनाएं मिल रही हैं और वहां सामान्य श्रेणी के बच्चों को अलग बैठाया जाता है।’’ 

उन्होंने कहा कि रविवार को ‘ऑल इंडिया एससी/एसटी वेलफेयर एसोसियेशन फेडरेशन’ के एक कार्यक्रम में उन्हें इस बारे में बताया गया तो उन्होंने उन स्कूलों की लिस्ट भी मांगी है, जहां ऐसा हो रहा है। 

अनुसूचित जाति के लोगों से नहीं बनवाया जा रहा है यहां खाना-विजय सांपला

सांपला ने रविवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि उन्हें कार्यक्रम के दौरान एक बात और बताई गई कि ‘‘मिड डे मिल के लिए अनुसूचित जाति के लोगों से खाना बनवाने का काम नहीं किया जा रहा है.. इसमें सच्चाई क्या है.. इसकी पुष्टि के लिए मैंने रिपोर्ट मांगी है।’’ 

उन्होंने कहा कि अगर ये स्कूल सरकारी हैं तो बहुत बुरी बात है और यह निंदनीय भी है। सांपला ने कहा कि आयोग देश के अन्य राज्यों को भी पत्र लिख रहा है कि जब स्कूलों को मान्यता दी जाती है तो उसमें उस स्कूल के प्रबंधन से अनुसूचित जाति के प्रति जागरूकता का शपथपत्र भी लेना चाहिए। 

जालोर की घटना पर क्या बोले विजय सांपला

वहीं इस मामले में विजय सांपला ने आगे कहा कि स्कूलों में भेदभाव नहीं होना चाहिए और अध्यापकों को भी इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। सांपला ने कहा कि जालोर की घटना, जहां नौ वर्षीय दलित बच्चे की एक निजी स्कूल में शिक्षक द्वारा कथित तौर पर पानी के बर्तन को छूने पर पिटाई की गई, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। 

राज्य में बढ़े है दलितों पर अत्याचार- आयोग के अध्यक्ष

इस पर बोलते हुए आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि आयोग के दल ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं और आयोग जयपुर में 24-25 अगस्त को सभी विभागों के साथ विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा बैठक करेगा।  

टॅग्स :राजस्थानएससी-एसटी एक्टमिड डे मीलSchool Educationजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

क्राइम अलर्टबिहार फर्जी नियुक्तः 2006 से 2015 के बीच दस्तावेजों की जांच, कुल 2953 शिक्षकों को आरोपी बनाया, जा सकते जेल,  वेतन और मानदेय में 1400 करोड़ रुपये खर्च?

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?