लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: एसएचओ, कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 11, 2021 20:21 IST

Open in App

कोटा, 11 मार्च राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बृहस्पतिवार को बूंदी जिले के देई पुलिस थाने के एसएचओ और कांस्टेबल को शराब की एक दुकान के संचालक से रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

एसीबी के मुताबिक, आरोपी एसएचओ और कांस्टेबल इलाके में स्थित दो दुकानों को लेकर शिकायतकर्ता से प्रत्येक के लिए प्रतिमाह 7,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे थे और दोनों ने बुधवार को शिकायत के सत्यापन के दौरान कथित तौर पर 4,000 रुपये स्वीकार किए।

कोटा में एसीबी के एएसपी चंद्रशील ठाकुर ने बताया कि बूंदी जिले में शराब की दुकान चलाने वाले मोतीलाल मीणा से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के बाद आरोपी एसएचओ नारायाणराम और कांस्टेबल हरिराम वर्मा को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि बुधवार को 4,000 रुपये की रिश्वत लेने के बाद आरोपी कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता को बाकी की रकम बृहस्पतिवार को देई पुलिस थाने के पास लाने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले