लाइव न्यूज़ :

राजस्थान ने पंजाब को रेमडेसीविर के 10 हजार इजेक्शन भेजे

By भाषा | Updated: March 22, 2021 20:21 IST

Open in App

जयपुर, 22 मार्च राजस्थान सरकार ने जीवनरक्षक रेमडेसीविर इंजेक्शन की 10 हजार खुराक की खेप पड़ोसी पंजाब राज्य को भेजी है। यह खेप निशुल्क दी गयी है।

राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने सोमवार को अपने राजकीय आवास से इस खेप को पंजाब के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह जीवनरक्षक इंजेक्शन पंजाब को निःशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी 'लहर' के कारण देश के अन्य राज्यों की तरह पंजाब में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसलिए राजस्थान सरकार की ओर से पंजाब को जीवनरक्षक रेमडेसीविर इंजेक्शन की निःशुल्क आपूर्ति की गई है। इसकी कीमत 2.12 करोड़ रुपये से अधिक है।

उन्होंने कहा कि इस इजेक्शन की खरीद आरएमएससीएल ने की थी। इस समय राजस्थान में रेमडेसीविर इंजेक्शन की 52 हजार से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। इसमें से 10 हजार खुराक की आपूर्ति पंजाब को की जा रही है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि जिन पड़ोसी राज्यों की नमूनों की जांच क्षमता अभी भी कम है राजस्थान ने रोज उनके पांच हजार नमूनों के जांच की पेशकश की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राजस्थान ने प्रतिदिन करीब 70 हजार कोरोना टेस्ट करने की क्षमता विकसित कर ली है।

इसके साथ ही शर्मा ने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सरकार ने एक बार फिर कांटेक्ट ट्रेसिंग जैसे कदम उठाए हैं। उन्होंने जनता से भी पहले की तरह सहयोग की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए