लाइव न्यूज़ :

राजस्थान रोडवेज बसों की हड़ताल हुई अनिश्चितकालीन, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 28, 2018 05:08 IST

रोडवेज की हड़ताल का फायदा उठाते हुए प्राइवेट बस संचालक ओवरलोड सवारियां ढोने के साथ ही यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं।

Open in App

जयपुर, 28 जुलाई:राजस्थान रोडवेज कर्मचारी संगठन की ओर से जारी दो दिवसीय हड़ताल शुक्रवार से अनिश्चितकालीन के लिए कर दी गई है। दो दिन रोडवेज के पहिये जाम होने के कारण सरकार को दस करोड़ रुपये ज्यादा का नुकसान हो चुका है। रोडवेज की हड़ताल के कारण अब आम आदमी की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। वहीं सरकार की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को भारी परेषानी का सामना करना पड़ रहा है।

रोडवेज की हड़ताल का फायदा उठाते हुए प्राइवेट बस संचालक ओवरलोड सवारियां ढोने के साथ ही यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। रोडवेज कर्मी अपनी 13 सूत्री मांगों पर सरकार से चार बार वार्ता कर चुके हैं, लेकिन चारों वार्ता विफल रही।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकार हठधर्मिता अपना रही है, हमारी मांगें जायज हैं। सभी मांगें कई सालों से लंबित चल रही हैं, लेकिन सरकार इन्हें पूरा करने में आनाकानी कर रही है। ऐसे में कर्मचारियों के सामने चक्काजाम के अलावा कोई रास्ता बचा ही नहीं था।

दो दिवसीय रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल अब अनिश्चितकाल के लिये बढ़ गई है इसकी सूचना नहीं होने के कारण आज सुबह कई यात्री सिंधी कैंप, नारायण सिंह सर्किल, ट्रांसपोर्ट नगर, सीकर रोड, अजमेर रोड सहित अन्य रोडवेज ठहराव स्थान पर पहुंच गये। लेकिन रोडवेज की हड़ताल को सूचना के बाद उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में यात्रियों को प्राइवेट बसों में यात्रा करनी पड़ रही है। वहीं बस संचालक यात्रियों से दो से तीन गुना किराया वसूल कर रहे हैं।

टॅग्स :राजस्थानहड़ताल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत