लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः टोंक जिले के मालपुरा में दशहरा जुलूस पर पथराव से बढ़ा तनाव, इलाके में लगा कर्फ्यू, इंटरनेट पर पाबंदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2019 09:19 IST

प्रशासन को डर था कि सुबह होने पर हालात बिगड़ सकते हैं लिहाजा नगरपालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर सुबह 4:30 बजे रावण दहन कर दिया और 6:00 बजे से कर्फ्यू लगा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमालपुरा के विधायक कन्हैयालाल समेत करीब 150 लोग धरने पर बैठ गए।प्रशासन को डर था कि सुबह होने पर हालात बिगड़ सकते हैं

राजस्थान में टोंक जिले के मालपुरा कस्बे में तनाव के बीच प्रशासन ने आनन-फानन में बुधवार की सुबह रावण दहन किया। फिलहाल इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट पर भी पाबंदी है। यह तनाव उस वक्त शुरू हुआ जब दशहरा जुलूस पर कुछ उपद्रवी तत्वों ने पथराव कर दिया। पथरवा की वजह से भगदड़ मच गई। 

इसके बाद मालपुरा के विधायक कन्हैयालाल समेत करीब 150 लोग धरने पर बैठ गए। इनकी मांग थी कि जबतक पथराव करने वाले उपद्रवियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती रावण दहन नहीं किया जाएगा।

प्रशासन को डर था कि सुबह होने पर हालात बिगड़ सकते हैं लिहाजा नगरपालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर सुबह 4:30 बजे रावण दहन कर दिया और 6:00 बजे से कर्फ्यू लगा दिया है। जयपुर से अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया है और आला अधिकारी घटना पर नजर रखे हुए हैं।

यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है। पिछेल महीने टोंक जिले में मूर्ति खंडित होने का मामला सामने आया था। इससे भी ग्रामीणों ने आक्रोश जताया था। हालांकि प्रशासन तब स्थिति संभाल ली थी।

टॅग्स :राजस्थानदशहरा (विजयादशमी)टोंकमालपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?