लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: राज्यसभा के लिए बाहरी उम्मीदवारों के नाम पर कांग्रेस में उठे विरोध के स्वर, स्थानीय नेताओं को मौका देने की मांग

By विशाल कुमार | Updated: May 30, 2022 09:39 IST

कांग्रेस नेता संयम लोढ़ा ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान से 3 राज्यसभा उम्मीदवारों को नामांकित किया है, लेकिन उनमें से कोई भी राज्य से संबंधित नहीं है। इससे पार्टी के कार्यकर्ता मायूस हैं। मैं पार्टी से इस पर पुनर्विचार करने और राजस्थान से किसी नेता को नामित करने का अनुरोध करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान की चार राज्यसभा सीट पर 10 जून को चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने राजस्थान से रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक ओर प्रमोद तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया है।कांग्रेस नेता संयम लोढ़ा ने राजस्थान से किसी नेता को नामित करने का अनुरोध किया।

जयपुर:राजस्थान की चार राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस द्वारा प्रदेश से बाहर के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पर पार्टी के अंदर से ही विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं।कांग्रेस ने राजस्थान से रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक ओर प्रमोद तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया है। तीनों नेता राजस्थान के नहीं हैं। 

कांग्रेस नेता संयम लोढ़ा ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान से 3 राज्यसभा उम्मीदवारों को नामांकित किया है, लेकिन उनमें से कोई भी राज्य से संबंधित नहीं है। इससे पार्टी के कार्यकर्ता मायूस हैं। मैं पार्टी से इस पर पुनर्विचार करने और राजस्थान से किसी नेता को नामित करने का अनुरोध करता हूं।

लोढ़ा ने आगे कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसका असर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी पर पड़ेगा। राजस्थान के पार्टी कार्यकर्ताओं को भी समान अवसर दिया जाना चाहिए।

बता दें कि, राजस्थान की चार राज्यसभा सीट पर 10 जून को चुनाव होने हैं। कांग्रेस और भाजपा ने कल उम्मीदवार घोषित कर दिये। उल्लेखनीय है कि भाजपा के चारों राज्यसभा सदस्यों ओम माथुर, के. जे. अल्फोंस, रामकुमार वर्मा व हर्षवर्धन सिंह का कार्यकाल चार जुलाई को समाप्त हो रहा है।

200 सीट वाली राजस्थान विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 108, भाजपा के 71, निर्दलीय 13, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन, माकपा व भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो-दो विधायक हैं। राज्य से राज्यसभा की कुल 10 सीट हैं।

टॅग्स :राजस्थानराज्य सभाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर